Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

22 महीने बाद डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी, Elon Musk के ऐलान के बाद बहाल हुआ अकाउंट

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट फिर से बहाल कर दिया गया है. एलन मस्क की घोषणा के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर फिर से वापसी हो गई है.

डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर हुई वापसी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी हो गई है. ट्विटर के नये मालिक एलन मस्क ने ट्रंप के अकाउंट की वापसी को लेकर ट्विटर पर एक पोल किया था और उनके अकाउंट को फिर से बहाल करने को लेकर यूजर्स से उनकी राय पूछी थी. इसके जवाब में 52 फीसदी यूजर्स ने हां में जवाब दिया था.

एलन मस्क ने शुक्रवार की शाम ट्विटर पर एक पोल पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने लोगों से पूछा था किय क्या डोनाल्ड ट्रंप को ट्विटर पर फिर से बहाल किया जाना चाहिए या नहीं? इसके लिए एलन मस्क ने लोगों से वोट करने की भी अपील की थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क के पोल में लगभग 15 मिलियन लोगों ने हां में जवाब दिया है. लगभग 51.8 फीसदी लोगों ने कहा कि है कि ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए और 48 फीसदी ने विरोध किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर वापसी के सवाल पर दी प्रतिक्रिया

मस्क के इस ट्वीट के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीटर अकाउंट एक बार फिर से बहाल हो गया है. अब ट्रंप को आप ट्वीटर पर @realDonaldTrump के नाम से देख सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट अनुसार ट्रंप का ट्वीटर अकाउंट पीछले 22 महीनों से बंद था अभी उनके नए अकाउंट पर 0 फॉलोइंग और 1M फॉलोअर्स हैं. उधर, ट्विटर पर वापसी से जुड़े एक सवाल पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब उनकी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. ट्रंप ने कहा, “मुझे ट्विटर पर वापसी का कोई कारण नजर नहीं आता.”

क्यों सस्पेंड हुआ था ट्रंप का अकाउंट

बता दें कि 6 जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल हिल हमले के बाद ट्रंप को ट्विटर से बैन कर दिया गया था. दरअसल, इस हमले के लिए काफी हद तक ट्रंप को जिम्मेदार माना गया था. डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थकों ने व्हाइट हाउस के बाहर जमकर हंगामा किया था. इस दौरान ट्रंप अपने समर्थकों से ट्विटर के जरिए बात करते थे, जिसके बाद ट्विटर ने ट्रंप का अकाउंट 12 घंटों के लिए सस्पेंड किया था और बाद में उनके अकाउंट को पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया गया था. ट्विटर से बैन किए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपना खुद का प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल स्टार्ट किया था और अब वह इसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital