Bharat Express DD Free Dish

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से मिलने पहुंचे. गंभीर चोटों के बावजूद मुस्कुराते स्मित को देखकर क्राउन प्रिंस ने उन्हें गले लगा लिया.

dubai-crown-prince-sheikh-hamdan-smit-machhar-flydubai-pilot-bravery

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस

Captain Smit Machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से मिलने पहुंचे. गंभीर चोटों के बावजूद मुस्कुराते स्मित को देखकर क्राउन प्रिंस ने उन्हें गले लगाया, माथा चूमा और उनकी बहादुरी की जमकर तारीफ की.

मुलाकात के दौरान क्राउन प्रिंस ने कहा, ‘हमें इस बात पर गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं, हमारे देश की कहानी का हिस्सा हैं और करुणा, शांति और जीवन से भरे राष्ट्र के उन मूल्यों का हिस्सा हैं, जिनके लिए संयुक्त अरब अमीरात खड़ा है.’

माथे पर पट्टी-हाथ पर प्लास्टर…

अस्पताल से पहली बार कैप्टन स्मित मच्छर की तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों में उनके माथे पर पट्टी बंधी दिखाई दे रही है. हाथ में प्लास्टर है और एक हाथ पूरी तरह सफेद पट्टियों से ढका हुआ है. शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं, लेकिन इसके बावजूद स्मित मुस्कराते दिखाई दे रहे हैं. वह अस्पताल में मिलने पहुंचे लोगों से हंसकर बात कर रहे हैं. उनकी यही तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं.

dubai-crown-prince-sheikh-hamdan-smit-machhar
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से मिलने पहुंचे.

उड़ती फ्लाइट में को-पायलट ने किया था हमला

दरअसल 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में अचानक ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने विमान में सवार लोगों की जान खतरे में डाल दी. उड़ान के दौरान ओमानी को-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था. यूएई प्रशासन ने इस घटना को आतंकी हमला करार दिया है.

हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद क्रू और यात्रियों ने मिलकर हमलावर को-पायलट को काबू में किया. स्थिति संभालने के बाद रिजर्व क्रू ने विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा.

पीएम मोदी से बातचीत में भावुक हुए थे स्मित

इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कैप्टन स्मित मच्छर से वीडियो कॉल के जरिए बात की थी. पीएम मोदी ने उनकी सोच और साहस की तारीफ करते हुए कहा था कि आपने सेकंड के सौवें हिस्से में फैसले लेकर 174 लोगों की जान बचाई. पूरे देश को आप पर गर्व है.

ये भी पढ़ें- किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

पीएम मोदी से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक नजर आए. उन्होंने बताया कि जिस वक्त उन पर हमला हुआ, उस समय वह मन ही मन हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read