Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ecuador Gunmen: लाइव प्रसारण के दौरान TV स्टूडियो में घुसे बंदूकधारी, बम से उड़ाने की दी धमकी, दहशत में लोग

Ecuador Gunmen: नकाबपोश बंदूकधारियों ने चैनल के कर्मचारियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. वहीं गोलियां चलने की आवाज भी आई.

लाइव शो के दौरान घुसें बंदुकधारी

Ecuador Gunmen: इक्वाडोर से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जो आज तक केवल फिल्मों में या धारावाहिकों में ही देखने को मिलता था. लाइव प्रसारण के दौरान एक टीवी स्टूडियो में कुछ लोगों ने हमला कर दिया. ये नकाबपोश बंदूकधारी चैनल के लाइव कार्यक्रम के दौरान ही बंदूक लहराते हुए घुस आए. इक्वाडोर के टीवी स्टेशन TC से यह लाइव प्रसारण हो रहा था. नकाबपोश बंदूकधारियों ने चैनल के कर्मचारियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. वहीं गोलियां चलने की आवाज भी आई. हमलावरों ने पुलिस को बुलाने से मना करते हुए धमकी भी दी.

बम से उड़ाने की धमकी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लाइव प्रसारण के दौरान 13 नकाबपोश बंदूकधारी इक्वाडोर की पोर्ट सिटी गुआयाकिल में टीवी स्टेशन TC के सेट पर कल मंगलवार 9 जनवरी को जबरन घुस गए. इसके बाद उन्होंने लोगों को फर्श पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया. बंदूकधारियों के पास बंदूकों के अलावा विस्फोटक भी थे जिससे उन्होंने स्टूडियो उड़ाने की धमकी दे डाली.

पेरू ने सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा

इक्वाडोर के पड़ोसी पेरू में, किसी भी आपात स्थिति को देखते हुए सरकार ने देश में किसी भी अस्थिरता को रोकने के लिए सीमा पर पुलिस बल की तुरंत तैनाती का आदेश दिया. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए अमेरिका ने कहा है कि वह इक्वाडोर में “बेशर्म हमलों” की निंदा करता है और राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ और उनकी इक्वाडोर सरकार के साथ “निकटता से समन्वय” कर रहा है और “सहायता प्रदान करने के लिए तैयार” हैं.

इसे भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने फिर उगला जहर, राम मंदिर पर विवादित बयान देकर मुसलमानों को भड़काने की कोशिश

15 मिनट तक चलता रहा तांडव

हमले की इस घटना तकरीबन 15 मिनट तक हमलावरों का तांडव स्टुडियो में चलता रहा. इस दौरान चैनल का लाइव टीवी शो भी चलता रहा. वहीं इसके बाद इसका प्रसारण रोक दिया गया. शुरुआत में तो चैनल के लोगों को समझ ही नहीं आया कि पूरा माजरा क्या है और आखिर हो क्या रहा है. वही समक्ष आते ही सेट पर मौजूद सारे लोग दहशत में आ गए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital