Bharat Express DD Free Dish

डोनाल्ड ट्रंप का खेल होगा खत्म! नई पार्टी लेकर आ रहे हैं एलॉन मस्क, कहा- अमेरिकी लोगों को उनकी स्वतंत्रता वापस देने का वक्त

Elon Musk America Party: दिग्गज कारोबारी व उद्योगपति एलॉन मस्क ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है. एलॉन मस्क ने कहा कि उनकी नई पार्टी ‘अमेरिका पार्टी’ अमेरिकी लोगों को एक पार्टी सिस्टम से मुक्ति दिलाने का काम करेगी.

Elon Musk America Party: पिछले काफी दिनों से चर्चा में रहे वन बिग ब्यूटीफुल कानून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 249वें स्वतंत्रता दिवस पर लागू कर दिया. जिसके बाद अब दिग्गज कारोबारी व उद्योगपति एलॉन मस्क ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है. एलॉन मस्क ने कहा कि उनकी नई पार्टी ‘अमेरिका पार्टी’ अमेरिकी लोगों को एक पार्टी सिस्टम से मुक्ति दिलाने का काम करेगी. जिसके बाद से अमेरिका में लोगों के बीच इस पार्टी को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं.

इस संबंध में एलॉन मस्क ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा,

आज अमेरिका पार्टी का गठन अमेरिकी लोगों को स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए किया गया है.

एक्स पर निकाला था सर्वेक्षण

उन्होंने बताया कि नई पार्टी बनाने के लिए उन्होंने हाल ही में अपने एक्स पोस्ट पर एक सर्वेक्षण किया था. जिसका हवाला देते हुए मस्क ने कहा कि उस सर्वेक्षण में 2:1 के अनुपात में जनता ने नए राजनीतिक विकल्प की इच्छा जताई है. उन्होंने लिखा, लोग नई राजनीतिक पार्टी चाहते हैं इसलिए अब ये राजनीतिक पार्टी आपके सामने है.

ट्रंप-मस्क की क्यों हुई अदावत?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अलगाव के बाद दिग्गज कारोबारी एलॉन मस्क लगातार ट्रंप की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं. इसी दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने वन बिग ब्यूटीफुल बिल लाने की बात कही. जिसमें 2017 की टैक्स कटौती को हमेशा के लिए लागू करना, सरकारी खर्च कम करना और इमिग्रेशन कानून को सख्त तरीके से लागू करना शामिल था. इस कानून का एलॉन मस्क ने खुलकर विरोध किया. मस्क का मानना था कि इस कानून की वजह से अमेरिका पर और कर्ज बढ़ेगा.

Elon Musk

ये भी पढ़ें- India-US ट्रेड डील पर बड़ी खबर: अमेरिका ने दी हरी झंडी, ट्रंप की मंजूरी बाकी!

मस्क ने वन बिग ब्यूटीफुल बिल को बताया था अपमानजनक

इस कानून में इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी खत्म करने की भी बात लिखी गई है. जिससे एलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला को नुकसान हो सकता है. जिसकी वजह से एलॉन मस्क ने इस बिल को आपत्तिजनक और अपमानजनक तक कहा. जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मस्क के बीच विवाद और बढ़ गया. जिसके चलते एलॉन मस्क ने अपने ट्वीटर हैंडल पर नई पार्टी गठन को लेकर एक सर्वेक्षण डाला.

65 फीसदी से ज्यादा लोगों ने कहा ‘हां’

एलॉन मस्क ने बताया कि इस सर्वेक्षण में 65 फीसदी से ज्यादा लोगों ने नई पार्टी बनाने के पक्ष में ‘हां’ कहा है. वहीं 34.6 फीसदी ने ‘ना’ को वोट दिया है. एलॉन मस्क ने कहा कि लोगों के मजबूत समर्थन की वजह से उन्हें नई पार्टी लॉन्च करने की प्रेरणा मिली. उन्होंने इसे दोनों प्रमुख दलों रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक के प्रति जनता में असंतोष के रूप में पेश किया.

अपनी नई पार्टी की घोषणा करते हुए एलॉन मस्क ने कहा कि हम किसी लोकतंत्र में नहीं बल्कि एक पार्टी सिस्टम में जी रहे हैं. जिसकी वजह से अमेरिका दिवालिया होने की कगार पर खड़ा है. अमेरिका पार्टी का गठन आपकी खोई स्वतंत्रता को वापस लाने के लिए किया गया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read