Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

India-US ट्रेड डील पर बड़ी खबर: अमेरिका ने दी हरी झंडी, ट्रंप की मंजूरी बाकी!

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही ट्रेड डील को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. अमेरिका के ट्रेड प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने इस डील को हरी झंडी दे दी है. अब बस अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की औपचारिक मंजूरी का इंतजार है.

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही ट्रेड डील को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. अमेरिका के ट्रेड प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने इस डील को हरी झंडी दे दी है. अब बस अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की औपचारिक मंजूरी का इंतजार है. जिसके बाद यह डील पूरी तरह से फाइनल मानी जाएगी.

व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने में एक अहम कदम

यह ट्रेड डील दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. पिछले कुछ सालों में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर कई बार तनातनी देखने को मिली थी. खासकर मेडिकल डिवाइसेज़, कृषि उत्पादों, और टैरिफ को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद थे. लेकिन अब लगता है कि दोनों देश इन मुद्दों को सुलझाकर आगे बढ़ने को तैयार हो चुके हैं.

USTR की मंजूरी का मतलब क्या ?

USTR की मंजूरी का मतलब है कि अमेरिका की तरफ से डील को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं. अब यह डील ट्रंप की मंजूरी के बाद लागू हो सकती है. बता दें कि ट्रंप प्रशासन के दौरान ही इस डील पर बातचीत शुरू हुई थी और अब उनके हस्ताक्षर से ही यह प्रक्रिया पूरी होगी.

इस डील से टैरिफ पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

इस डील के तहत भारत कुछ अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ कम कर सकता है. वहीं अमेरिका भी भारतीय सामानों को अपने बाजारों में ज्यादा से ज्यादा जगह देने की कोशिश करेगा. इससे दोनों देशों के व्यापार को फायदा होगा और कंपनियों को नए-नए अवसर मिलेंगे.

विशेषज्ञों का क्या मानना है ?

विशेषज्ञों का मानना है कि यह डील सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है बल्कि इससे रणनीतिक रिश्ते भी मजबूत होंगे. भारत और अमेरिका दोनों ही चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने के लिए एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं. अब सबकी नजर टिकू हुई है तो सिर्फ ट्रंप की मंजूरी पर. अगर उन्होंने इसे हरी झंडी दे दी तो यह डील जल्द ही लागू हो सकती है और भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital