Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Elon Musk: ऑफिस में ही सोने को मजबूर Elon Musk, बताया कब जाएंगे घर!

Elon Musk

एलन मस्क

Elon Musk: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के नए मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) इन दिनों ऑफिस में ही रात गुजार रहे हैं. जी हां, एलन मस्क ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. एलन ने बताया कि वो सैन फ्रांसिस्को में मौजूद ट्विटर मुख्यालय में ही सो रहे हैं. हालांकि बाद में एलन मस्क ने ट्वीट डिलिट कर दिया.

बता दें कि, ट्विटर की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही एलन मस्क लगातार चर्चा में हैं. कभी ट्विटर को नया रुप देने को लेकर, तो कभी अपने ट्वीट को लेकर…. हालांकि इस दौरान कई बार एलन मस्क को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा.

ऐसी भी चर्चा है कि एलन मस्क (Elon Musk) के ऑपरेशन क्लीन से बचने के लिए ज्यादातर कर्मचारी ऑफिस में ही सो रहे हैं. लेकिन अब तो ट्विटर ने नए बॉस ने भी कबूल किया है कि वो खुद ऑफिस में सो रहे हैं. इस बात की जानकारी खुद मस्क ने ट्वीट कर दी थी. हालांकि बाद में मस्क ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया.

 

 

ये भी पढ़ें : Amazon layoffs: 10 हजार कर्मचारियों को निकालेगी अमेजॉन, Twitter और Meta के बाद बड़ी छंटनी

बड़ी छंटनी कर चुके हैं मस्क

ट्विटर की कमान संभालने ही एलन मस्क ने एक बड़ी छंटनी की है. साथ ही जो कर्मचारी बचे उन्हें वर्क डेडलाइन दे दी. ट्विटर टेकओवर के बाद एलन मस्क ने ताबड़तोड़ आदेश जारी किए. मस्क के आदेश कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों पर पहाड़ टूटने के समान रहे.

बीते दिनों मस्क ने एक और फरमान जारी किया था. अपने फरमान में मस्क ने कहा था कि कंपनी के कर्मचारियों को अब सप्ताह में 80 घंटे काम करने के लिए तैयार रहना होगा. यानी हर दिन 16 घंटे काम करना होगा. इसके साथ ही एलन मस्क ने वर्क फ्रॉम होम की सुविधा पर ब्रेक लगाने का फैसला भी किया था.

आपको बता दें कि दुनिया के सबसे अमिर इंसान एलन मस्क (Elon Musk) ने अक्टूबर महीने में 44 अरब डॉलर में ट्विटर डील को फाइनल किया था. डेलावेयर कोर्ट के आदेश के मुताबिक, उन्होंने मौजूदा शर्तों के आधार पर ही 44 अरब डॉलर में ट्विटर को टेकओवर किया था. कंपनी की कमान अपने हाथ में लेने के साथ ही उन्होंने CEO पराग अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital