Bharat Express DD Free Dish

मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी पवित्तर बाटला समेत 8 गैंगस्टरों और आतंकियों को FBI ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला बारूद और कैश बरामद

FBI Arrested Khalistani Terrorist: FBI ने यह कार्रवाई भारतीय खुफिया एजेंसियों के द्वारा दिए इनपुट के आधार पर की है. जिसमें बताया गया था कि भारत से फरार होकर अमेरिका में शरण लिए हुए कई गैंगस्टर और आतंकी अमेरिका में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं.

FBI Arrested Khalistani Terrorist

FBI Arrested Khalistani Terrorist

FBI Arrested Khalistani Terrorist: अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत से फरार हुए 8 गैंगस्टरों और आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है. FBI ने ये गिरफ्तारी अमेरिका के विभिन्न क्षेत्रों से की है. FBI की गिरफ्त में आए इन सभी आरोपियों में से सबसे प्रमुख नाम पवित्तर सिंह बटाला का है. जिसे NIA ने मोस्ट वांटेड घोषित कर रखा है.

पवित्तर सिंह बाटला, पंजाब का मोस्ट वांटेड है. जिसके तार खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे से जुड़ा हुआ है. पवित्तर सिंह बाटला, चरमपंथी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन के जरिये पंजाब में टेरर गतिविधियों को अंजाम देता रहा है. जिसको लेकर NIA ने इसे मोस्ट वांटेड घोषित कर रखा है.

भारत में आतंकी साजिशों को अंजाम देते थे आरोपी

FBI के द्वारा गिरफ्तार किये गए सभी लोगों की पहचान उजागर की गई है. जिसमें दिलप्रीत सिंह, अर्शप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, गुरताज सिंह, पवित्तर सिंह, मनप्रीत रंधावा और सरबजीत सिंह है. वहीं एक आरोपी का नाम नहीं बताया गया है.

भारतीय एजेंसियां लगा रही प्रत्यर्पण की गुहार

भारतीय एजेंसियां अमेरिकी सरकार से लगातार भारत में आतंक और दहशत फैला रहे इन आरोपियों को प्रत्यर्पित करने की गुहार लगाती रही है. अब FBI ने इनपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.

पवित्तर सिंह बाटला के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले

FBI के द्वारा गिरफ्तार पवित्तर सिंह बाटला के खिलाफ भारत में कई मामले दर्ज हैं. जिसको लेकर NIA ने चार्जशीट दाखिल कर रखी है. बाटला लंबे समय से NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में है. भारतीय खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, ये सभी आरोपी में अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल हुए हैं और अमेरिका में रहकर भारत के खिलाफ आतंकी और अवैध गतिविधियों को अंजाम दिलाते हैं.

ये भी पढ़ें- “मुझसे कन्या वध हो गया” राधिका के पिता ने कहा कि मुझे दी जाए फांसी

अमेरिका बना नया ठिकाना

पिछले कुछ समय से पंजाब और अन्य राज्यों के फरार गैंगस्टरों और आतंकियों का अमेरिका नया ठिकाना बनता जा रहा है. इनमें गैंगस्टर गोल्डी बराड़, अनमोल विश्नोई और रोहित गोदारा शामिल हैं. ये सभी गैंगस्टर भारत में मोस्टवांटेड हैं और अमेरिका में शरण लिये हुए हैं. आरोपी वहां जाने के बाद अमेरिकी एजेंसियों को गिरफ्तारी दे देते हैं. जिसके बाद अमेरिकी कानून का फायदा उठाकर वहां लंबी कानूनी लड़ाई लड़ते हैं. जिससे अमेरिका में लंबे समय तक रह सकें.

FBI ने ये लगाया है आरोप

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने संगीन मामलों में फरार चल रहे संदिग्धों के खिलाफ अभियान चला रखा है. जिसमें अपहरण, यातना देना, अपराध करने की साजिश रचना, झूठे कारावास, बंदूक से हमला करना, गवाहों को रोकना, आतंकी गतिविधियों की धमकी देना, क्रिमिनल गिरोहों को बढ़ावा देना शामिल हैं.

आरोपियों के पास से मिला ये सामान

पुलिस की तलाशी में इन आरोपियों के पास से 5 हैंडगन, 1 असॉल्ट राइफल, सैकड़ों राउंड गोला-बारूद, हाई इंटेंसिटी मैगजीन और भारी मात्रा में नकदी शामिल है.

FBI ने यह कार्रवाई भारतीय खुफिया एजेंसियों के द्वारा दिए इनपुट के आधार पर की है. जिसमें बताया गया था कि भारत से फरार होकर अमेरिका में शरण लिए हुए कई गैंगस्टर और आतंकी अमेरिका में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. जिसके बाद FBI ने इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read