Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अमेरिका: फिलाडेल्फिया में युवक ने की अंधाधुंध फायरिंग, चार लोगों की मौत, दो घायल, पुलिस ने एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में सोमवार रात को बुलेफप्रूफ जैकेट पहने एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलायी जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

सांकेतिक फोटो

अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में सोमवार रात को बुलेफप्रूफ जैकेट पहने एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलायी जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि हमलावर ने रास्ते में आए लोगों को निशाना बनाया और पीड़ितों तथा बंदूकधारी के बीच फिलहाल किसी तरह के संबंध का पता नहीं चला है.

आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त डेनियल आउटलॉ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह गोलीबारी किंगसेसिंग शहर की कुछ गलियों में हुई. अधिकारियों ने संदिग्ध का पीछा किया और आत्मसमर्पण करने के बाद उसे एक गली से गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि संदिग्ध ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, उसके पास कई मैगजीन, एक एआर-टाइप राइफल, एक हैंडगन और एक पुलिस स्कैनर था. पुलिस अधिकारियों को किंगसेसिंग शहर में गोलियां चलने की कई सूचना मिलने के बाद इलाके में भेजा गया. पुलिस को गोलियां लगने से घायल हुए कुछ लोग मिले और जब वे उन्हें अस्पताल पहुंचा रहे थे तभी उन्होंने और गोलियां चलने की आवाज सुनीं.

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले को बताया निंदनीय, कहा- विदेशी राजनयिकों के खिलाफ हिंसा एक अपराध है

40 साल के हमलावर ने की फायरिंग

संदिग्ध हमलावर की आयु 40 वर्ष बतायी जा रही है. अभी किसी और व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है और कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं है. आउटलॉ ने बताया कि मृतक पुरुषों की उम्र 20 से 59 वर्ष के बीच है. अस्पताल में भर्ती दो लड़कों की उम्र दो तथा 13 साल है। उनकी हालत स्थिर है. उनका हमलावर तथा पीड़ितों से कोई संबंध नहीं दिखायी दे रहा है. अधिकारियों के अनुसार, इस घटना से एक दिन पहले बाल्टीमोर में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 28 अन्य लोग घायल हुए थे. आंकड़ों के अनुसार, फिलाडेल्फिया में गोलीबारी देश में इस साल सामूहिक गोलीबारी की 29वीं घटना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital