होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
फिल्म ‘हनुमान’ (फोटो)
Hanuman Release date: साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा (Prasanth Varma) पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हनुमान’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. प्रशांत वर्मा एक सिनेमेटिक यूनिवर्स बना रहे हैं और ‘हनुमान’ इस यूनिवर्स का हिस्सा है. इस अपकमिंग फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसके बाद से लोग इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं. हालांकि अब फिल्म इसी साल 12 मई को रिलीज होगी.
फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया से दी है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का नया टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ” ‘हनु-मन’: सुपरहीरो फिल्म रिलीज लॉक कर लिया गया है. 11 भाषाओं में रिलीज होने वाली यह फिल्म 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें-Kartik Aaryan: शूटिंग के दौरान घायल हुए कार्तिक आर्यन, इंस्टा पर पोस्ट कर एक्टर ने बताया
बता दें कि पैन-इंडिया सुपरहीरो फिल्म को निरंजन रेड्डी प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसे तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हैदराबाद में हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाली इस फिल्म में तेजा सज्जा का किरदार काफी दमदार है. वह फिल्म में एक अलग ही अवतार में दिखने वाले हैं.
फिल्म की कहानी की बात करें को बताया जा रहा है कि ‘हनु-मन’ मुख्य रूप से “अंजनाद्री” नामक एक काल्पनिक स्थान पर आधारित है. बता दें कि हिन्दू धर्म में मान्यता है कि हनुमान अजर-अमर हैं. ऐसे में तेजा सज्जा हनुमान के आशिर्वाद के साथ ही साथ उनकी शक्तियों को प्राप्त करता है और अंजनाद्री के लिए लड़ता है. यही फिल्म की कहानी है. हालांकि फिल्म की अवधारणा सार्वभौमिक है,इसलिए माना जा रहा है कि यह दुनिया भर में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखती है.
इस फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ-साथ प्रशांत वर्मा ने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है. वहीं इसे निरंजन रेड्डी द्वारा प्राइम शो एंटरटेनमेंट बैनर के तले प्रोड्यूस किया जा रहा है. फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा अमृता अय्यर, वारालक्ष्मी सरत कुमार, विनय राय, राज दीपक शेट्टी, वेनेला किशोर और गेटअप श्रीनु जैसे सितारे अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…
त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…
IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…
Barack Obama Criticizes Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओहायो की रैली में…