Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Earthquake: भूकंप को लेकर इस रिसर्चर ने 24 घंटे पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, जानिए कैसे करते हैं गणना

Earthquake in Delhi NCR: भूकंप की सटीक भविष्यवाणी करना बेहद मुश्किल है लेकिन फ्रैंक का दावा है कि वह ग्रहों की स्थिति देखकर यह बता सकते हैं कि कब भूकंप आने वाला है.

earthquake

फ्रैंक हूगरबीट्स

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटकों के बाद लोगों में खौफ है. मंगलवार रात 10.17 मिनट पर आए भूंकप के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर लखनऊ तक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई और इसका केंद्र अफगानिस्तान था. वहीं इस भूकंप के कारण अफगानिस्तान में 10 लोगों की मौत हुई हैं, वहीं पाकिस्तान में 11 लोगों की मौत हुई है. चौंकाने वाली बात ये है कि इस भूकंप की भविष्यवाणी 24 घंटे पहले नीदरलैंड्स के रिसर्चर फ्रैंक हूगरबीट्स ने कर दी थी.

पिछले महीने आए तुर्की में भूकंप ने हजारों लोगों की जान ले ली, इस भूकंप की भविष्यवाणी भी हूगरबीट्स ने की थी. नीदरलैंड्स के रिसर्चर ने अपने यूट्यूब के जरिए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने आशंका व्यक्त की थी कि 22 मार्च को भूकंप आ सकता है. बता दें कि 21 मार्च को देर रात भूकंप के झटकों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कजाखिस्तान और उत्तर भारत को हिलाकर रख दिया.

हूगरबीट्स कैसे करते हैं गणना

फ्रैंक हूगरबीट्स चांद की बदलती स्थिति और अन्य ग्रहों की स्थिति के आधार पर भूकंपों को लेकर भविष्यवाणी करते हैं. ग्रहों की स्थिति बदलने से पृथ्वी के वायुमंडल पर पड़ने वाले असर, चुबंकीय फील्ड पर होने वाले असर और अन्य कारकों का अध्ययन करने के बाद हूगरबीट्स भूकंपों को लेकर भविष्यवाणी करते हैं.

उनका कहना है कि ग्रहों की जियोमेट्री और लूनर पीक्स के आधार पर SSGI ग्राफ के जरिए गणना की है. उन्होंने अपने वीडियो में इक्वाडोर में आए भूकंप की बात भी की है. 22 तारीख को अपनी भविष्यवाणी के लिए उन्होंने ग्राफ के जरिए स्थिति साफ करने की कोशिश की थी. सूरज-बुध-बृहस्पति और चांद का आकार बदला है.

ये भी पढ़ें: Earthquake: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके, 2.7 रही तीव्रता

उनका कहना था कि इस स्थिति में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 6 से लेकर 6.9 तीव्रता का भूकंप आ सकता है. उन्होंने आशंका जताई थी 22 मार्च को भूकंप आ सकता है. भूकंप की सटीक भविष्यवाणी करना बेहद मुश्किल है लेकिन फ्रैंक का दावा है कि वह ग्रहों की स्थिति देखकर यह बता सकते हैं कि कब भूकंप आने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest