दुनिया

Israel-Palestine Conflict: Shani Louk को हमास के आतंकियों ने मार डाला, जर्मन मूल की इजरायली युवती, जिसे बिना कपड़ों घुमाया

Israel-Palestine Conflict: इजरायल-हमास की जंग छिड़े 23 दिन हो गए हैं. आज इजरायल के राष्ट्रपति इजाक हर्जोग ने दुनिया को उस ‘टैटू गर्ल’ की मौत के बारे में जानकारी दी, जिसे हमास के आतंकियों ने 7 अक्‍टूबर की सुबह अगवा कर लिया था. उस लड़की का नाम- शनि लौक (Shani Louk) था. वह जर्मन मूल की इजरायली लड़की थी. आतंकियों ने जब उसे अगवा किया था तो एक वीडियो वायरल हुआ था. इस लड़की को एक गाड़ी में बिना कपड़ों के औंधे मुंह पटककर घुमाया गया, आतंकी ‘अल्‍लाह हु अकबर’ के नारे लगा रहे थे. बंधक बनाई गई लड़की के शरीर पर उन्‍होंने अपने पैर भी जमा रखे थे.

शनि लौक टैटू आर्टिस्ट थी, हमास के आतंकियों ने उसे मारा

वायरल हुए वीडियो में इस लड़की के कंधे और पैरों पर टैटू नजर आ रहे थे, इसलिए लोगों ने उसे ‘टैटू गर्ल’ के रूप में जाना. लड़की की पहचान बाद में सामने आई, जब उसकी मां ने सोशल मीडिया पर यह कहा कि वो मेरी बेटी है. उसका नाम शनि लौक (अथवा- शानी लोउक) था. उसकी मां रिकार्डा लौक ने कहा- “दुर्भाग्य से, हमें कल यह खबर मिली कि मेरी बेटी अब जीवित नहीं है”. वहीं, बहन ने कहा- हमें बहुत दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि शनि लौक अब दुनिया में नहीं रही.

पिता इजरायल से और मां जर्मनी की रहने वाली थी

शनि लौक 23 साल की थी. उसका जन्म 7 फरवरी 2001 को हुआ था. उसके पिता इजरायली और मां रिकार्डा लौक जर्मन हैं, जो जर्मनी के रेवेन्सबर्ग में रहती थीं. शनि लौक के पास जर्मनी और इजरायल दोनों की नागरिकता थी, लेकिन वह कभी जर्मनी में नहीं रही. हालांकि, वह अपने रिश्तेदारों से मिलने जर्मनी जाते रहती थी. आज भी उसके दादा-दादी दक्षिणी जर्मन शहर रेवेन्सबर्ग में रहते हैं.

यह भी पढ़िए: Qatar में 8 भारतीयों को मिली सजा-ए-मौत, पीड़ित परिवारों से मिलकर विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- रिहाई के लिए करेंगे सारे प्रयास

7 अक्‍टूबर को ऐसे बर्बरता की शिकार बनीं लौक

इजरायली मीडिया में आई खबरों के अनुसार, शनि लौक अक्‍टूबर के पहले हफ्ते में दक्षिणी इजरायल के सुपरनोवा फेस्टिवल में पहुंची थी. 7 अक्टूबर को हमास ने उस फेस्टिवल पर हमला किया…उसके बाद हमास के आतंकी शनि लौक को एक वैन के पीछे औंधे मुंह बिना कपड़ों के पटककर घुमाते नजर आए. उसके हाथ-पैर मुड़े हुए थे और उसके बाल वैन के पीछे लटक रहे थे. आतंकी खुशी से ‘अल्‍लाह हु अकबर’ के नारे लगा रहे थे.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago