Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जर्मनी का वो शांत शहर, जो अचानक गोलियों की गड़गड़ाहट से दहल उठा; जानें क्या है पूरा मामला?

जर्मनी के उत्तरी शहर स्टेड में सोमवार को हुई गोलीबारी की एक दर्दनाक घटना में पांच लोगों की मौत हो गई.

जर्मनी के उत्तरी हिस्से में स्थित छोटे से शहर स्टेड में सोमवार को अचानक हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. स्थानीय पुलिस के मुताबिक इस दर्दनाक घटना में पांच लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि गोलीबारी शहर के एक व्यस्त इलाके में हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

जर्मन समाचार एजेंसी dpa के हवाले से पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, कुछ चश्मदीदों का कहना है कि गोली चलाने वाले एक से ज्यादा लोग हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है और जांच को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

शहर में बड़ा पुलिस ऑपरेशन

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और शहर के केंद्र से थोड़ी दूरी पर एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है. सुरक्षा बल लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की और अनहोनी को रोका जा सके.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह गोलीबारी स्टेड शहर के एक यूथ सेंटर में हुई. हालांकि, प्रशासन की ओर से इस बारे में अभी पूरी तरह से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

स्टेड एक छोटा शहर है, जिसकी आबादी करीब 50 हजार के आसपास बताई जाती है और यह हैम्बर्ग शहर के पश्चिम में स्थित है. इस घटना ने पूरे इलाके में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है, जबकि लोग यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी वारदात कैसे हो गई.

ये भी पढ़ें- सेशेल्स में प्रवासी भारतीयों के बीच पहुंचे पीएम मोदी: बोले- ‘मातृभूमि से गहरा जुड़ाव और वहां की तरक्की में भारतीयों का योगदान सराहनीय’

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital