Bharat Express DD Free Dish

लाल सागर के समुद्री रूट पर हूती विद्रोहियों का बड़ा कब्जा: रणनीतिक मायून द्वीप पर लहराया परचम, दुनिया की बढ़ी टेंशन

Mayyun Island Capture By Houthi: यमन के हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को बाब अल मंदब जलडमरूमध्य में रणनीतिक रूप से अहम मायून द्वीप पर कब्जा कर लिया. सिन्हुआ समाचार एजेंसी को सरकारी अधिकारी ने बताया कि सैनिकों के पीछे हटने के बाद हूती विद्रोहियों ने कार्रवाई की.

houthi-rebels-capture-mayyun-island-bab-al-mandab-red-sea-shipping-route

लाल सागर के समुद्री रूट पर हूती विद्रोहियों का बड़ा कब्जा (इमेज- IANS)

Mayyun Island Capture By Houthi: यमन के हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को बाब अल मंदब जलडमरूमध्य में रणनीतिक रूप से अहम मायून द्वीप पर कब्जा कर लिया. सिन्हुआ समाचार एजेंसी को सरकारी अधिकारी ने बताया कि सैनिकों के पीछे हटने के बाद हूती विद्रोहियों ने कार्रवाई की.

नाम नहीं बताने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि हूती विद्रोही शुक्रवार तड़के कई नावों से द्वीप पर पहुंचे और बिना किसी सैन्य प्रतिरोध के उस पर कब्जा कर लिया. हूतियों ने पास के तट पर बख्तरबंद गाड़ियां और अन्य सैन्य उपकरण भी तैनात किए.

सरकारी सैनिक हटे पीछे

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को लाल सागर के बंदरगाह शहर मोचा पर हूती विद्रोहियों के कब्जे के बाद सरकारी सैनिकों के दक्षिण की ओर पीछे हटने पर हूती विद्रोही जलडमरूमध्य के पास धुबाब जिले में भी आगे बढ़ गई है.

Mayyun Island Capture By Houthi
मायून द्वीप पर हूती विद्रोहियों का कब्जा (इमेज-IANS)

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मायून (जिसे पेरिम भी कहा जाता है) बाब अल मंदब के भीतर स्थित है और संकरे जलमार्ग को दो शिपिंग चैनलों में विभाजित करता है. यमन के पश्चिमी तट पर हूती विद्रोहियों की हालिया बढ़त के बाद इस पर कब्जा करने से समूह को लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग पर नजर रखने वाली प्रमुख जगहों पर नियंत्रण मिल गया है.

हूती विद्रोहियों ने भीषण लड़ाई के बाद मोचा पर कब्जा किया और इसके रणनीतिक बंदरगाह, हवाई अड्डे और प्रमुख सरकारी सुविधाओं पर नियंत्रण कर लिया. पिछले सप्ताह एक बड़ा हमला शुरू करने के बाद से उन्होंने यमन के पश्चिमी तट पर तेजी से इलाकों पर कब्जा किया है.

अदन की खाड़ी और अरब सागर को जोड़ता है बाब अल मंदब

यमन और हॉर्न ऑफ अफ्रीका के बीच स्थित बाब अल मंदब अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा शिपमेंट के लिए एक महत्वपूर्ण गलियारा है, जो लाल सागर और स्वेज नहर को अदन की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है.

Mayyun Island
मायून द्वीप पर हूती विद्रोहियों का कब्जा (इमेज-IANS)

यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत हंस ग्रंडबर्ग ने गुरुवार को चेतावनी दी कि यमन में फिर से शुरू हुई लड़ाई से देश के एक बड़े और अनसुलझे क्षेत्रीय टकराव में घिरने का खतरा है, जिसके वैश्विक परिणाम हो सकते हैं.

पिछले 24 घंटों में, यमन में कई मोर्चों पर लड़ाई तेज हो गई है, खासकर रणनीतिक पश्चिमी तट पर. ग्रंडबर्ग ने सुरक्षा परिषद को एक ब्रीफिंग में बताया कि हूती विद्रोहियों ने मोखा सहित कई जगहों पर बड़ा हमला किया. मोखा बंदरगाह शहर बाब अल मंदब से लगभग 75 किमी दूर स्थित है.

Red Sea Houthi Rebels
मायून द्वीप पर हूती विद्रोहियों का कब्जा (इमेज-IANS)

वैश्विक व्यापार का महत्वपूर्ण रूट है बाब अल मंदब

बाब अल मंदब वह महत्वपूर्ण बिंदु है जो लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है और जिससे होकर वैश्विक व्यापार और ऊर्जा का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है.

ये भी पढ़ें- ‘भाजपा दा नारा, नशा मुकाउना सारा’! विधानसभा चुनाव से पहले BJP पंजाब में शुरू करने जा रही ये बड़ा अभियान, पढ़ें पूरा रूट प्लान

उन्होंने कहा कि उन्होंने मोखा पर नियंत्रण कर लिया है, जिससे दुनिया के सबसे अहम जलडमरूमध्य में से एक के रास्तों पर उनकी सीधी मौजूदगी हो गई है, हालांकि लड़ाई जारी है और स्थिति अभी भी बदल रही है. यह घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच नेविगेशन की स्वतंत्रता के लिए खतरे को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read