Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘पत्नी से नहीं मिले तो…’ इमरान खान की धड़कन कम, BP हाई; डॉक्टर की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Imran Khan Health Report: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मेडिकल रिपोर्ट में ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, कम पल्स रेट और मानसिक तनाव का जिक्र है.

Imran Khan Health Report: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की खबरों के बीच उनकी हेल्थ रिपोर्ट सामने आई है. 74 साल के इमरान खान लंबे समय से अडियाला जेल में बंद हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी दिल की धड़कन काफी कम हो गई थी और ब्लड प्रेशर सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया.

धड़कन कम, BP हाई

1 अगस्त को उनका ब्लड प्रेशर 140/100 दर्ज किया गया, जबकि पल्स रेट केवल 50 थी. यह सामान्य दर से काफी कम है. इमरान खान ने डॉक्टरों से कहा कि परिवार से न मिलने देने की वजह से उन्हें लगातार तनाव और एंग्जायटी हो रही है.

मेडिकल रिपोर्ट में क्या जिक्र है?

मेडिकल रिपोर्ट में मानसिक तनाव, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव और परिवार से मुलाकात पर रोक का जिक्र है. इमरान खान ने यह भी शिकायत की कि उन्हें जेल में अखबार पढ़ने और टीवी देखने की अनुमति नहीं दी जाती.

डॉक्टरों की सलाह

डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि इमरान खान को अपनी पत्नी और परिवार से अधिक मुलाकात करने दी जाए ताकि उनका तनाव कम हो सके. साथ ही उन्हें किताबें और पढ़ने की सामग्री उपलब्ध कराई जाए. उनकी पत्नी बुशरा बीबी (जिनसे उन्होंने 2018 में शादी की थी) को भी मुलाकात की इजाजत देने की बात कही गई है.

दवाइयां और मेडिकल टेस्ट

रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि इमरान खान को एंटी-एंग्जायटी दवा दी गई है और अतिरिक्त मेडिकल टेस्ट लिखे गए हैं. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि 74 साल की उम्र में लगातार तनाव उनकी सेहत के लिए गंभीर साबित हो सकता है.

जेल प्रशासन पर सवाल

अडियाला जेल सुपरिटेंडेंट ने अदालत को बताया था कि इमरान खान को अखबार, टीवी और किताबें दी जा रही हैं. लेकिन सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट में डॉक्टरों की सलाह का ज़िक्र है जिसमें कहा गया था कि उन्हें परिवार से अधिक मुलाकात और पढ़ने की सामग्री दी जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें-7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 54 लोगों की मौत, 12 हजार से ज्यादा बेघर

मेडिकल बोर्ड की सिफारिश

सरकार द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड ने इमरान खान को सुबह 10 बजे नींद की आधी गोली और रात 8 बजे बाकी आधी गोली देने की सलाह दी है. ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, सिरदर्द और बेचैनी जैसी शिकायतों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital