सुप्रीम कोर्ट से इमरान खान को राहत
Imran Khan Relief: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने आदेश दिया है कि उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में शिफ्ट किया जाए. इसके साथ ही इमरान को नौ महीने बाद अपने परिवार से मिलने का मौका भी मिला. हालांकि, सरकार ने इस फैसले का विरोध किया है और कानून मंत्री ने कहा है कि यह आदेश कानूनी रूप से सही नहीं है.
आसिम मुनीर असहज
इस फैसले से पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर भी असहज बताए जा रहे हैं. इमरान खान कई बार जेल से ही मुनीर पर आरोप लगाते रहे हैं और यहां तक कह चुके हैं कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदारी सेना प्रमुख पर होगी. यही वजह है कि कोर्ट का यह फैसला सेना के लिए भी चौंकाने वाला माना जा रहा है.
जहर देने की आशंका
जून 2026 में इमरान की पार्टी पीटीआई ने आरोप लगाया था कि सरकार और सेना मिलकर उन्हें जेल में जहर देकर खत्म करने की साजिश कर रहे हैं. ऐसे आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट का यह कदम सवाल खड़ा करता है कि आखिर अदालत ने सरकार और सेना के खिलाफ जाकर इमरान को राहत क्यों दी?
पाक पत्रकार का दावा
एक पाकिस्तानी पत्रकार का दावा है कि इमरान को अमेरिका की वजह से राहत मिली. उनके मुताबिक इमरान के दोनों बेटे लगातार व्हाइट हाउस से संपर्क में थे और उन्होंने वहां पाकिस्तान की असलियत बताई. इसके बाद व्हाइट हाउस ने सीधे आसिम मुनीर को संदेश दिया कि इमरान के साथ कोई अमानवीय घटना न हो. इस दबाव ने सेना प्रमुख को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया.
ये भी पढ़ें-भारत से सीख रहा अमेरिका! ट्रंप का वोटर लिस्ट अभियान, SIR की तर्ज पर शुरू होगा नया प्लान
आरिफ अल्वी की मदद
रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी अहम भूमिका निभाई. उन्होंने आडियाला जेल की रिपोर्ट इमरान के बेटों तक पहुंचाई, जिसमें कहा गया था कि उन्हें धीरे-धीरे जहर दिया जा रहा है. इसके बाद इमरान के बेटे सक्रिय हो गए और ब्रिटेन के बड़े अखबारों में लगातार इंटरव्यू दिए. कुछ बड़े अखबारों ने इस मुद्दे पर कई आर्टिकल प्रकाशित किए जिससे अंतरराष्ट्रीय दबाव और बढ़ गया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

