Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“भारत हमारा सबसे करीबी…”, मालदीव के दिल की बात आई सामने, चीन में ही मुइज्जू के मंत्री ने प्रशंसा के बांध दिए पुल

मुइज्जू सरकार के मंत्री मोहम्मद सईद ने कहा कि भारत और मालदीव के बीच लंबे समय से बेहतर संबंध हैं.

Mohamed Muizzu

फाइल फोटो-सोशल मीडिया

Muizzu’s Minister in China: भले ही मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू लगातार चीन को तवज्जो देते हुए भारत के साथ रिश्तों को दरकिनार करने की कोशिश करते हों लेकिन उनके एक मंत्री लगातार भारत की प्रशंसा करते हुए अपना अहम करीबी बता रहे हैं क्योंकि वह ये बखूबी जानते हैं कि मालदीव के लिए भारत ने क्या कुछ किया है.

ताजा खबर चीन से सामने आई है. दरअसल मालदीव में मुइज्जू सरकार के आर्थिक विकास और व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद ने चीन के सामने भारत की प्रशंसा के पुल बांधे हैं. उन्होंने मालदीव और भारत के रिश्तों को सराहते हुए कहा है कि भारत मालदीव का सबसे अहम पड़ोसी है. इस तरह से उन्होंने वो सभी बातें कह दी, जो मुइज्जू नहीं कह पाते हैं.

ये भी पढ़ें-क्या है मुस्लिमों के पवित्र स्थल काबा के दरवाजे की गोल्डन चाबी का रहस्य? जिनके पास थी जिम्मेदारी उनका हुआ निधन

मुइज्जू के मंत्री ने दिया ये बयान

बता दें कि मुइज्जू को चीन का समर्थक माना जाता है. तो वहीं चीन के पहले दौरे पर पहुंचे मालदीव के सीनियर मंत्री मोहम्मद सईद ने भारत के साथ मालदीव के सम्बंधों को लेकर जमकर प्रशंसा की है. वह चीन के डालियान में 15वें विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान मोहम्मद सईद ने सीएनबीसी इंटरनेशनल टीवी को साक्षात्कार देते हुए कहा, ‘राष्ट्रपति मुइज्जू ने यह बात दोहराई है कि भारत हमारा सबसे करीबी पड़ोसी बना हुआ है.’तो इस मौके पर उन्होंने भारत और मालदीव के रिश्तों में ‘तनाव’को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत और मालदीव के बीच लंबे समय से बेहतर संबंध हैं. भारत हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन गंतव्यों में से एक है, खासकर भारत से आने वाले पर्यटकों के मामले में. इस मौके पर उन्होंने ये भी कहा कि मालदीव में भारत का बहुत निवेश है, विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र में.

मालूम हो कि राष्ट्रपति मुइज्जू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नौ जून को भारत गए थे. मोहम्मद सईद की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में सामने आई है, जब राष्ट्रपति मुइज्जू के भारत दौरे के बाद माले ने नई दिल्ली के साथ संबंधों को नए सिरे से स्थापित किया है. तो वहीं नई दिल्ली से माले लौटने पर राष्ट्रपति मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा को मालदीव के लिए ‘महत्वपूर्ण सफलता’ बताया था और ये भी कहा था कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध मालदीव और मालदीव के नागरिकों के लिए समृद्धि लाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital