Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, कहा – कब्जा खाली करो, J&K हमारा था, है और रहेगा

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत ने कड़ा जवाब दिया. भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और पाकिस्तान को कब्जा किए गए हिस्से को खाली करना चाहिए.

India fiercely slammed Pakistan at the UN.

UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर धोया

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी. भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करता है और झूठे आंकड़े गढ़ता है. उन्होंने साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा.

पाकिस्तान के कब्जे पर निशाना

त्यागी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का केवल वही हिस्सा विदेशी कब्जे में है जो पाकिस्तान के पास है और उसे खाली करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान मंदिरों को अपराध के सबूत के तौर पर गिनता है, जो यह दिखाता है कि वह दूसरों के धर्म को किस नजर से देखता है.

भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति

भारत ने बताया कि यहां दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी में से एक रहती है और अल्पसंख्यक वोट डालते हैं, संसद में बैठते हैं और संस्थानों का नेतृत्व करते हैं. इसके उलट पाकिस्तान में हिंदू, सिख और ईसाई समुदाय स्वतंत्रता के बाद से लगातार घटते गए हैं. उनकी बेटियों का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता है. शिया, अहमदिया, इस्माइली और हजारा जैसे मुस्लिम समुदाय भी वहां उत्पीड़न का शिकार हैं.

कश्मीरी पंडितों का जिक्र

भारत ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में जातीय सफाए की बात करता है, लेकिन असलियत यह है कि 1990 में कश्मीरी पंडितों को आतंकियों ने घर से बेदखल किया था. ये आतंकी पाकिस्तान से हथियार और ट्रेनिंग पाकर आए थे. बाद में उन्होंने हर धर्म के कश्मीरियों को निशाना बनाया, जिनमें बड़ी संख्या मुस्लिम भी थे.

पाकिस्तान की विडंबना

भारत ने कहा कि वही पाकिस्तान अब इस परिषद से जांच की मांग कर रहा है. हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में दर्जनों नागरिकों की मौत, छात्रों की गिरफ्तारी और खाने-पीने की चीजों की कमी की रिपोर्ट सामने आई थी. जब यह मुद्दा उठाया गया तो पाकिस्तान ने सिर्फ प्रक्रिया का हवाला दिया. भारत ने कहा कि अगर किसी देश पर इस परिषद की नजर होनी चाहिए तो वह पाकिस्तान है.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान में PTI के डर से सहमे मुनीर-शहबाज, वेल्डिंग से जोड़े कंटेनर, बुलडोजर लेकर आ रहे समर्थक

विकास पर ध्यान देने की सलाह

भारत ने अंत में कहा कि पाकिस्तान को दूसरों की जमीन पर नजर रखने और आतंक फैलाने के बजाय अपने लोगों के विकास पर ध्यान देना चाहिए. क्योंकि न तो उसकी बयानबाजी और न ही परिषद में किए गए नाटक उसकी डूबती अर्थव्यवस्था को बचा पाएंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital