Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी का जबरा फैन है ये पाकिस्तानी-अमेरिकी अरबपति, कहा- पाकिस्तान को भी ऐसा नेता चाहिए जो…

पाकिस्तान के पीएम ने पीओके में हो रहे विरोध-प्रदर्शन को शांत करने के लिए एक बड़ा वादा कर दिया है, लेकिन क्या उन्हें पता है कि इतना पैसा कहां से आएगा?

Sajid Tarar and pm modi

पाकिस्तानी अमेरिकी बिजनेसमैन साजिद तरार ने पीएम मोदी की तारीफ की.

Sajid Tarar On PM Modi: पीएम मोदी की लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में उनके नेतृत्व की तारीफ होती है. पड़ोसी देशों में भी पीएम मोदी के फैंस हैं. जो प्रधानमंत्री की तारीफ करते नहीं थकते हैं. पड़ोसी मुल्क के लोग भी चाहते हैं कि उनके देश को नरेंद्र मोदी जैसा नेता मिले. पाकिस्तानी मूल के एक प्रमुख अमेरिकी कारोबारी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी पीएम नरेंद्र मोदी जैसा नेता मिलेगा.

तीसरी बार पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी

बिजनेसमैन साजिद तरार ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत को एक नई ऊंचाइयों पर लेकर गए हैं. वह तीसरी बार भारत के पीएम बनने जा रहे हैं. पीएम मोदी सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया और दुनिया के लिए एक अच्छे नेता हैं, उम्मीद की जा रही है कि पाकिस्तान को भी पीएम मोदी जैसा नेता मिलेगा.

साजिद तरार ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि “मोदी एक अद्भुत नेता हैं. वह जन्म से ही एक नेता हैं. नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अपनी राजनीति को खतरे में डालकर विषम परिस्थितियों में भी पाकिस्तान का दौरा किया. इसलिए उनसे उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान के साथ बातचीत करेंगे और व्यापार को दोबारा शुरू करेंगे.”

इतना पैसा कहां से आएगा?

साजिद तरार ने इस दौरान पीओके में हो रहे विद्रोह को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पीएम ने पीओके में हो रहे विरोध-प्रदर्शन को शांत करने के लिए एक बड़ा वादा कर दिया है, लेकिन क्या उन्हें पता है कि इतना पैसा कहां से आएगा? देश वित्तीय संकटों से जूझ रहा है. ऐसे में इस तरह के झूठे वादे करना ठीक नहीं है. पहले सरकार को चाहिए कि जमीनी स्तर के मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करे. इसलिए जरूरी है कि पहले ये सोचना चाहिए कि आतंकवाद पर काबू कैसे पाया जाए, कानून-व्यवस्था को कैसे ठीक किया जाए, पीओके में राजनीतिक अस्थिरता और अशांति फैली हुई है. इसलिए पाकिस्तान को कोई ऐसा नेता मिले जो इन मुद्दों को सुलझा कर देश को आगे ले जाए.

यह भी पढ़ें- “जिन देशों को चुनाव नतीजे तय करने के लिए अदालत…” विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पश्चिमी मीडिया पर साधा निशाना

साजिद तरार का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था. साजिद तरार 90 के दशक में अमेरिका चले गए थे. जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बाल्टीमोर स्कूल ऑफ लॉ से एलएलएम की डिग्री ली. उसके बाद उन्होंने वहीं पर अपना कारोबार शुरू कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital