Indian Student Death: नए साल की शुरुआत ही एक दर्दनाक खबर लेकर आई. तेलंगाना के जनगांव जिले के चिलपुर मंडल के मलकापुर गांव के रहने वाले थोकला रितिक रेड्डी हायर स्टडी के लिए जर्मनी गए थे लेकिन नए साल के दिन ही उनके अपार्टमेंट में अचानक आग लग गई.
कैसे हुई मौत?
आग से बचने के लिए रितिक रेड्डी ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी. इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें आईं. तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना ने पूरे मलकापुर गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है.
परिवार और इलाके में शोक की लहर
रितिक रेड्डी की असमय मौत से परिवार, दोस्त और स्थानीय लोग शोक में डूब गए हैं. गांव के लोग इस होनहार छात्र की मौत पर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. भारतीय दूतावास के अधिकारी इस कठिन समय में परिवार को पूरा सहयोग दे रहे हैं.
स्विट्जरलैंड में भी आगजनी
नए साल के पहले दिन स्विट्जरलैंड में भी बड़ा हादसा हुआ. लग्जरी अल्पाइन स्की बार में धमाके और आगजनी की घटना में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि 115 लोग घायल हुए हैं. इस घटना के बाद स्विट्जरलैंड में पांच दिनों का शोक घोषित किया गया है.
ये भी पढ़ें-फर्जी पोस्ट पर फंसे KRK, सीएम योगी से मांगी माफी
नए साल की गमगीन शुरुआत
जर्मनी और स्विट्जरलैंड की ये घटनाएं नए साल की शुरुआत को गमगीन बना गईं. तेलंगाना का मलकापुर गांव अपने होनहार बेटे की मौत से टूट गया है वहीं स्विट्जरलैंड में भी आगजनी ने कई परिवारों को उजाड़ दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

