Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

फर्जी पोस्ट पर फंसे KRK, सीएम योगी से मांगी माफी

फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) ने सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ फर्जी स्क्रीनशॉट शेयर किया. लखनऊ पुलिस ने FIR दर्ज की, जिसके बाद KRK ने पोस्ट हटाकर माफी मांगी.

फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. KRK ने इस बार सीएम योगी (CM Yogi) की फोटो के साथ सोशल मीडिया पर एक अखबार का फर्जी स्क्रीनशॉट शेयर कर दिया. देखते ही देखते मामला इतना आगे बढ़ गया कि लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली. पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही KRK ने पोस्ट हटाकर सीएम योगी से हाथ जोड़कर माफी मांग ली.

क्या है पूरा मामला?

KRK ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ अकाउंट पर एक अखबार की कटिंग का फोटो पोस्ट किया था. उनके पोस्ट में सीएम योगी (CM Yogi) की तस्वीर के साथ लिखा था कि हमें मुस्लिम, दलित और यादव वोट नहीं भी मिलेगा, तब भी हम सरकार बना लेंगे. KRK ने अपने पोस्ट में चुनाव आयोग पर भी तंज कसा था. हकीकत जानकर आप चौंक जाएंगे. सच में सीएम योगी (CM Yogi) ने ऐसा कोई बयान कभी दिया ही नहीं था और यह स्क्रीनशॉट पूरी तरह नकली था.

शिकायत और फिर FIR

लखनऊ के नरही क्षेत्र के राजकुमार तिवारी ने इस पोस्ट की शिकायत पुलिस से की. उनका कहना था कि इस फर्जी पोस्ट से हिंदू समाज में गुस्सा है और यह सरकार की छवि खराब करने की सोची-समझी साजिश है. शिकायत मिलते ही हजरतगंज कोतवाली ने IT Act और समाज में नफरत फैलाने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. साइबर सेल इस बात की भी जांच कर रही है कि यह फर्जी फोटो कहां बनाया गया था.

KRK का माफीनामा

FIR दर्ज होते ही KRK ने तुरंत पोस्ट डिलीट कर दिया और सीएम योगी व यूपी पुलिस को टैग करते हुए लिखा

“मैं सीएम योगी आदित्यनाथ से माफी मांगता हूं. जब मुझे पता चला कि यह खबर फर्जी है तो मैंने तुरंत इसे हटाया. भविष्य में मैं बहुत सावधान रहूंगा.”

ये भी पढ़ें-पुंछ में भारतीय सेना की बड़ी जीत, गरंग जंगल से आतंकी ठिकाना ध्वस्त

पुलिस की चेतावनी

हजरतगंज पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री या किसी बड़े पद पर बैठे लोगों के नाम से झूठी या भ्रामक बातें फैलाना सीधा अपराध है. पुलिस अब डिजिटल सबूत इकट्ठा कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि यह फर्जी कहानी आखिर शुरू कहां से हुई थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital