Iran US Conflict: अमेरिका और इजरायल ने मिलकर शनिवार को ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किये. ये हमले ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई बड़े और महत्वपूर्ण शहरों में किये गए. इन हमलों में अमेरिका और इजरायल ने ईरान के शीर्ष नेतृत्व और उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. वहीं खुद पर हुए हमलों के जवाब में तेहरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य बेसों को निशाना बनाया है. ईरान ने सऊदी अरब, कतर, कुवैत, जॉर्डन और इराक सहित कई देशों में मौजूद अमेरिकी बेसों पर बमबारी की. वहां पर लगातार धमाके हो रहे हैं.
इस तनाव भरे माहौल के बीच एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ईरान में फंसे कुछ भारतीय छात्र लगातार पीएम मोदी से मदद की गुहार लगा रहे हैं.
पिछले हफ्ते ही भारत ने जारी की थी एडवाइजरी
भारतीय छात्रों के मुताबिक उन्हें ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास की तरफ से पिछले हफ्ते ही ईरान छोड़ने की एडवाइजरी जारी की गई थी, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से मंजूरी नहीं मिलने की वजह से वो ईरान नहीं छोड़ पाए.
An Indian student from Iran appealed for immediate evacuation. She also stated that the Ministry of External Affairs is in contact with the Iranian authorities. She expressed hope that the evacuation will take place soon. pic.twitter.com/IYBQN2pEiG
— SAMIULLAH ALAM (@mtasa2025) February 28, 2026
इन वायरल हो रहे वीडियो में एक छात्रा भी है. जिसने ट्वीटर पर एक वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है.
चारों तरफ हो रहे बम धमाके
वीडियो में छात्रा कहती दिख रही है कि यहां हालात बेहद खराब हो चुके हैं. चारों तरफ बम धमाके हो रहे हैं. हमें पता नहीं चल पा रहा है कि आगे क्या होगा. छात्रा आगे कहती है,
हम भारत सरकार और विदेश मंत्रालय का आभार व्यक्त कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने हमारी सुरक्षा को लेकर बातचीत की है, लेकिन इस समय तेजी से कार्रवाई करने की जरुरत है.
ये भी पढ़ें- ईरान-इजरायल युद्ध से मिडल ईस्ट में आया बड़ा भूचाल! पेट्रोल-डीजल के बढ़ जाएंगे दाम, कच्चे तेल की कीमतों में लगेगी आग?
छात्रा के मुताबिक ईरान में इस समय हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. लगातार हो रही बमबारी से चारों तरफ डर का माहौल है. विदेशी छात्र होने की वजह से ये स्थिति हमारे लिए काफी डरावनी हो गई है. भारत सरकार से अपील करते हुए छात्रा ने कहा कि हालात और बिगड़ने का इंतजार ना करें और हमारी मदद करें. जितना जल्दी हो सके हमे यहां से बाहर निकाल लीजिये.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

