Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सरहदों के पार पहुंचा भारतीय योग का डंका, बुद्ध की धरती लुम्बिनी से लेकर अमेरिका के ह्यूस्टन तक सजे शिविर, लोगों में दिखा उत्साह

दुनियाभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. अमेरिका के ह्यूस्टन से लेकर नेपाल के लुम्बिनी तक भारतीय दूतावासों के सहयोग से भव्य योग शिविर आयोजित किए गए हैं. इस साल की थीम स्वस्थ जीवनशैली पर आधारित है.

12th International Yoga Day Celebrated Globally From US To Nepal

12th International Yoga Day: आज पूरी दुनिया ‘योगमय’ हो चुकी है. 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत से लेकर सात समंदर पार तक योग को लेकर एक अलग ही जूनून और उत्साह देखने को मिल रहा है. अमेरिका, चीन, नेपाल और जापान जैसे देशों में बने भारतीय दूतावासों ने स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया है. इस साल की थीम पूरी तरह से स्वस्थ जीवन पर आधारित है, जिसका मकसद बढ़ती उम्र में भी शरीर को निरोगी रखना है.

अमेरिका में 30 से ज्यादा आयोजन

योग की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका के अकेले दक्षिणी हिस्से में 30 से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. ह्यूस्टन में तो योग दिवस से एक दिन पहले ही शानदार शिविर लगाया गया, जिसमें आम अमेरिकी नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस बार खास कोशिश उन इलाकों तक पहुंचने की है, जहां योग की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हैं.

लुम्बिनी में जुटा जनसैलाब

वहीं, हमारे पड़ोसी देश नेपाल से भी बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं. भगवान बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुम्बिनी में भारतीय दूतावास के सहयोग से एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया. ऐतिहासिक और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण इस जगह पर योग कार्यक्रम होने से इसे वैश्विक स्तर पर एक नई और बड़ी पहचान मिली है.

चीन में भी लोगों ने सुबह-सुबह पार्कों में इकट्ठा होकर आसन किए. इसके अलावा, जापान के प्रसिद्ध सुकिजी होंगन-जी मंदिर में रविवार को विशेष समारोह की तैयारी है, तो ओमान में भारतीय राजदूत प्रशांत पिसे ने प्रवासी भारतीयों को योग उत्सव के लिए आमंत्रित किया है.

संयुक्त राष्ट्र ने 2014 में दी थी मान्यता

भारतीय संस्कृति और ऋषि-मुनियों की इस अनमोल धरोहर को आज पूरी दुनिया दिल से स्वीकार कर चुकी है. योग की इसी वैश्विक ताकत और लोकप्रियता को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 11 दिसंबर 2014 को एक ऐतिहासिक फैसला लिया था, जिसके तहत हर साल 21 जून को ‘विश्व योग दिवस’ के रूप में घोषित किया गया. आज यह अभियान एक जन आंदोलन बन चुका है, जो सरहदों को भूलकर पूरी मानवता को सेहतमंद रहने का संदेश दे रहा है.

ये भी पढ़ें: टूट गई अमेरिका-ईरान डील? ईरान ने फिर से बंद कर दिया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अब क्या करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital