Bharat Express DD Free Dish

‘आज रात ईरान पर बड़ा हमला होगा’, क्या खर्ग द्वीप पर कब्जे की तैयारी में हैं ट्रंप?

US Israel Iran conflict: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा, ट्रंप ने ईरान पर हमले और खर्ग द्वीप पर कब्जे की धमकी दी. तेल और गैस बाजार पर नियंत्रण की योजना का भी खुलासा किया.

US Israel Iran conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका आज रात ईरान पर बड़ा सैन्य हमला करेगा. उनका दावा है कि ईरान की नेवी, एयरफोर्स, रडार और एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम पहले ही काफी हद तक नष्ट हो चुके हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिका खर्ग द्वीप और तेल से जुड़े ढांचों पर कब्जा करेगा.

तेल बाजार पर नजर

ट्रंप ने अपने बयान में साफ किया कि अमेरिका ईरान के तेल और गैस सेक्टर पर पूरी तरह नियंत्रण चाहता है. उन्होंने वेनेजुएला का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की तरह ही ईरान में भी अमेरिका अपने हित साधेगा. ट्रंप का कहना है कि वेनेजुएला में अमेरिकी कदम दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित हुए हैं.

तख्तापलट की योजना का खुलासा

एक चौनल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की सरकार गिराने की कोशिश की थी. इसके लिए ईरान के लोगों तक हथियार पहुंचाने की योजना बनाई गई थी. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सहयोगियों ने साथ नहीं दिया. ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका ने कुर्दों को हथियार दिए थे, लेकिन उन्होंने उन्हें बांटने के बजाय अपने पास ही रख लिया.

कुर्दों से नाराजगी

ट्रंप ने कहा कि शुरुआत में ही शक था कि कुर्द हथियार अपने पास रख लेंगे और आखिरकार वही हुआ. उन्होंने साफ किया कि इस धोखे को वे लंबे समय तक याद रखेंगे.

खर्ग द्वीप पर कब्जे की तैयारी

ट्रंप ने गुरुवार को ईरान पर हमले जारी रखने की बात कही. उनका कहना है कि शांति वार्ता ठप हो गई है और अब अमेरिका खर्ग द्वीप समेत तेल से जुड़े ढांचों पर कब्जा करेगा. पहले भी अमेरिका ने इस द्वीप पर हवाई हमले किए थे, लेकिन कब्जे की कार्रवाई नहीं हुई थी.

ये भी पढ़ें-फ्रांस में G7 समिट से पहले भारत को मिला खास महत्व, पीएम मोदी करेंगे अहम मुद्दों पर चर्चा

शांति समझौते की संभावना

धमकी भरे बयान के बीच ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर ईरान के साथ कोई समझौता होता है तो वे स्विट्जरलैंड में शांति डील पर हस्ताक्षर करना चाहेंगे. वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दावा किया कि ईरान की राजनीतिक नेतृत्व और रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के साथ बातचीत चल रही है. हालांकि, वेंस के अनुसार IRGC बार-बार बातचीत में अड़चन डाल रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read