Bharat Express DD Free Dish

ईरान का PAK को ‘नो एंट्री’ सिग्नल! होर्मुज से खदेड़ा ‘सेलन’ कंटेनर; जानिए हिन्दुस्तान धड़ाधड़ निकाल रहा जहाज, पाकिस्तान क्यों फंसा?

ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps ने पाकिस्तान के SELEN कंटेनर जहाज को Strait of Hormuz पार करने से रोक दिया. वहीं भारत के जहाज लगातार सुरक्षित निकल रहे हैं, जिससे पाकिस्तान की कूटनीति पर सवाल उठ रहे हैं…

Iran blocks Pakistan ship SELEN: पश्चिम एशिया के युद्धग्रस्त माहौल में पाकिस्तान के लिए एक बेहद शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई है. दरअसल हालिया बड़ी खबर सामने आ रही है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से कराची की ओर आ रहे पाकिस्तान के SELEN कंटेनर जहाज को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पार करने से रोक दिया और उसे वापस लौटने पर मजबूर कर दिया.

बता दें कि यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब पाकिस्तान खुद को अमेरिका और ईरान के बीच शांति दूत के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा था. काबुल स्थित ईरानी दूतावास ने स्पष्ट किया कि इस जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं दी गई थी, जिसके बाद चेतावनी मिलते ही 6850 टन सामान से लदे इस जहाज(SELEN) को वापस यूएई की ओर रुख करना पड़ा.

शहबाज शरीफ की ‘फोन कूटनीति’ भी हुई फेल?

पाकिस्तान के लिए यह झटका इसलिए भी बड़ा है क्योंकि पिछले 24 घंटों के भीतर पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व ने ईरान के साथ कम से कम तीन बार उच्च स्तरीय बातचीत की थी. खुद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेशकियन से फोन पर संपर्क साधा था ताकि व्यापारिक मार्ग सुरक्षित रहे और इस्लामाबाद में प्रस्तावित शांति बैठक की जमीन तैयार की जा सके.

बताते चलें कि इसके बावजूद ईरान ने पाकिस्तानी जहाज (SELEN) को रास्ता न देकर यह साफ कर दिया है कि वह इस्लामाबाद की ‘डबल गेम’ वाली नीति से खुश नहीं है. विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान को संदेह है कि पाकिस्तान पर्दे के पीछे से अमेरिका के इशारे पर स्क्रिप्ट लिख रहा है, जिसके चलते तेहरान ने उसे उसकी औकात दिखा दी है.

यह भी पढ़ें: ‘होर्मुज पर हमले करना पूरी तरह अस्वीकार्य…’, ईरान युद्ध से उत्पन्न संकट पर राज्यसभा में क्या बोले पीएम मोदी?

भारत निकाल रहा जहाज, पाकिस्तान क्यों फंसा?

इस पूरे संकट में सबसे दिलचस्प पहलू भारत की स्थिति है. जहां पाकिस्तान का एक छोटा फीडर जहाज रोक दिया गया, वहीं भारत के विशालकाय तेल टैंकर और मालवाहक जहाज लगातार होर्मुज (Strait of Hormuz) के रास्ते अपनी मंजिल तक पहुँच रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राज्यसभा में गर्व से बताया था कि भारत अपनी मजबूत कूटनीति के जरिए युद्ध के बीच भी अपने जहाजों को सुरक्षित निकालने में सफल रहा है.

वहीं भारत की ‘रणनीतिक स्वायत्तता’ और ईरान के साथ उसके पुराने ऐतिहासिक रिश्तों का ही नतीजा है कि IRGC भारतीय तिरंगे वाले जहाजों को रास्ता दे रही है. दूसरी ओर पाकिस्तान की बदहाली और कर्ज के लिए अमेरिका पर उसकी निर्भरता ने उसे ईरान की नजरों में अविश्वसनीय बना दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read