Iran Israel War: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध अपने 18वें दिन में प्रवेश कर चुका है. आज इजरायल ने दावा किया है कि 16 मार्च की रात किए गए एयरस्ट्राइक में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत हो गई है. अली लारीजानी खामेनेई के बाद दूसरे सबसे ताकतवर शख्स थे. इजरायल और अमेरिका के भयानक हमलों की कीमत अब ईरान की जनता चुका रही है. इन हमलों में अबतक 1444 ईरानी मारे जा चुके हैं. इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने ईरानी नेतृत्व की नींद उड़ा दी है.
विश्व खाद्य एवं परिवार कल्याण संगठन के मुताबिक युद्ध की वजह से जून तक ईरान में 45 मिलियन (4.5 करोड़ लोग) भीषण भुखमरी की चपेट में आ सकते हैं.
भुखमरी की चपेट में आएंगे करोड़ों लोग- रिपोर्ट
रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अगर ईरान युद्ध जून तक चलता है तो इसका हर्जाना यहां की आम जनता को चुकाना पड़ेगा. जून तक करोड़ों ईरानी लोगों को भीषण भुखमरी का सामना करना पड़ेगा.
विश्व खाद्य कार्यक्रम के उप कार्यकारी निदेशक कार्ल स्काउ ने जेनेवा में एक प्रेसवार्ता की. जिसमें उन्होंने बताया कि खाद्य, तेल और शिपिंग लागत में बढ़ोतरी के चलते 4.5 करोड़ लोग भीषण भुखमरी की चपेट में आ सकते हैं. जिसकी वजह से वैश्विक आंकड़ा रिकॉर्ड 319 मिलियन (करीब 32 करोड़) से ऊपर पहुंच जाएगा.
इजरालय ने शुरू की हमलों की नई लहर
बता दें कि, इजरायल ने अब ईरान के ऊपर व्यापक हमलों की एक नई लहर शुरू करने की घोषणा की है. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ये हमले पूरे तेहरान में इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाते हुए किये जाएंगे. आज मंगलवार से ही तेहरान और ईरान के कई शहरों पर अमेरिका और इजरायल हमले कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- नाव पर नमाज, फिर चिकन बिरयानी की दावत! वाराणसी में 14 लोग हुए गिरफ्तार
उधर ईरान की मदद के लिए कई ईरानी हस्तियां भी सामने आई हैं. ईरान के सरकारी चैनल IRIB की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी हमले में ध्वस्त हुए मीनाब स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए ईरानी अभिनेता मोहम्मद रेजा गोलजार ने मदद की घोषणा की है. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इस प्राथमिक विद्यालय के दोबारा निर्माण का खर्च वहन करने का वादा किया है. इसके अलावा अभिनेता ने घायलों के उपचार का खर्च भी उठाने का भरोसा दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




