Bharat Express DD Free Dish

Operation Sindhu: ईरान से एयरलिफ्ट किए गए 110 भारतीय छात्र, दिल्‍ली पहुंचते ही खुशी से झूम उठे घरवाले- VIDEO

Operation Sindhu: ईरान में रह रहे छात्रों को लेकर पहली उड़ान गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंची. इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच तेहरान में रह रहे भारतीय छात्रों वहां से निकाला गया. ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत ये एयरलिफ्ट किया गया है.

Operation Sindhu

Operation Sindhu

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Operation Sindhu: भारत ने इजरायल और ईरान के युद्ध को लेकर से आर्मेनिया से 110 भारतीय छात्रों को एयरलिफ्ट कर लिया है. ईरान में रह रहे छात्रों को लेकर पहली उड़ान गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंची. इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच तेहरान में रह रहे भारतीय छात्रों वहां से निकाला गया. ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत ये एयरलिफ्ट किया गया है.

ईरान से पहले आर्मेनिया ले जाए गए, फिर भारत लाए गए

आपको बता दें कि ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत 110 छात्र मंगलवार को भारतीय दूतावास की मदद से सीमा पार कर आर्मेनिया चले गए. सभी छात्रों ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का धन्यवाद किया है.

छात्रों के माता-पिता ने किया मोदी सरकार का धन्यवाद

बता दें कि कई छात्रों के माता-पिता हवाई अड्डे के बाहर उनका उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे. ईरान में एमबीबीएस के छात्र माज हैदर के पिता हैदर अली ने इस प्रयास के लिए भारत सरकार तहे दिल से धन्यवाद किया है.

ईरान की राजधानी तेहरान में अभी भी हजारों छात्र फंसे

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हम बहुत खुश हैं. भारत सरकार ने इन छात्रों को सुरक्षित घर वापस लाया है. हम भारत सरकार का धन्यवाद करते हैं. उन्होंने बताया कि अभी भी तेहरान में कई छात्र फंसे हैं. अधिकारियों से उन्हें वहां से निकालने का आग्रह किया.

सभी छात्रों को जल्द ही निकाल लिया जाएगा: सरकार

आपको बता दें कि सरकार के इस एक्शन को लेकर जम्मू -कश्मीर छात्र संघ ने पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को धन्यवाद दिया. मामले में एसोसिएशन बयान जारी कर कहा, “हमें उम्मीद है कि सभी शेष छात्रों को जल्द ही निकाल लिया जाएगा”

यह भी पढिए: भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन सिंधु’, ईरान से भारतीय नागरिकों की निकासी शुरू



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read