Bharat Express DD Free Dish

बिजली-पानी के प्लांट तबाह…उड़ानें ठप; ईरान के इस एक कदम ने खाड़ी देशों में मचाया कोहराम

Iran Kuwait Attack: ईरान ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई महत्वपूर्ण जगहों पर हमले किये. इस हमले की वजह से कुवैत के कई एयरपोर्ट पर आवाजाही थम गई और विमान संचालन को तत्काल रोकना पड़ा. ईरान के इस हमले में देश के बिजली ग्रिड और पानी प्लांट तबाह हो गए.

Iran Kuwait Attack

Iran Kuwait Attack

Iran Kuwait Attack: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से जंग शुरू हो गई है. पिछले एक हफ्ते से अमेरिकी मिसाइल ईरान पर कहर बनकर टूट रही हैं. इसी बीच शनिवार को ईरान ने भी पलटवार किया. ईरानी मिसाइलों ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई महत्वपूर्ण जगहों पर हमले किये. इस हमले की वजह से कुवैत के कई एयरपोर्ट पर आवाजाही थम गई और विमान संचालन को तत्काल रोकना पड़ा. ईरान के इस हमले में खाड़ी देश के बिजली ग्रिड और कई जल विलवणीकरण (Water desalination) के इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गए.

शनिवार की सुबह तड़के पूरे कुवैत में दिन भर हवाई हमले के सायरन बजते रहे. लोगों को घरों के अंदर रहने की चेतावनी जारी की गई है. दावा किया जा रहा है कि ईरान से दागी गई कई मिसाइलें कुवैती हवाई क्षेत्रों में घुस गई.

रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने की हमले की पुष्टि

कुवैत पर हुए इस हमले की ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने भी पुष्टि की है. आईआरजीसी ने घोषणा की कि उनकी सेनाओं ने कुवैत के आरिफजान ग्राउंड फोर्सेज सपोर्ट सेंटर को निशाना बनाया था. आईआरजीसी ने ये भी दावा किया कि इस हमले में कई अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं.

आईआरजीसी ने यह भी दावा किया कि उसने कुवैत के भीतर मौजूद एक अमेरिकी सिग्नलिंग और संचार केंद्र पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया है.

कुवैत ने हवाई क्षेत्र किया बंद

ईरानी हमलों के चलते कुवैत ने अपने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय हवाई क्षेत्र को पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है. कुवैत एयरवेज ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संचालित सभी उड़ाने निलंबित कर दिये हैं.

ये भी पढ़ें- विक्रम-1 की सफल उड़ान पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई, कहा- निजी अंतरिक्ष क्षेत्र भारत की नई ताकत बनकर उभर रहा है

कुवैत पर ईरानी हमले में देश की बिजली आपूर्ति को भी बड़ा झटका लगा है. अल जजीरा के मुताबिक इस ईरानी हमले में एक बिजली और जल विलवणीकरण (Water desalination) सेंटर में आग लग गई. जिसकी वजह से इन संयंत्रों में भारी नुकसान हुआ.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read