Bharat Express DD Free Dish

ईरान के नए सर्वोच्च नेता का नाम होगा ‘रहबर एंघेलाब’, मुज्तबा खामेनेई नहीं… आखिर क्या है मामला?

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेने (Mojtaba Khamenei) अब आधिकारिक तौर पर ‘रहबर एंघेलाब’ कहलाएंगे. सोशल मीडिया पर उनके पहले संबोधन में उन्होंने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जंग जारी रखने का ऐलान किया.

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) अब आधिकारिक तौर पर रहबर एंघेलाब के नाम से पहचाने जाएंगे. उनके (Mojtaba Khamenei) पहले संबोधन के बाद सोशल मीडिया पर यही नाम इस्तेमाल किया गया. इसी आधिकारिक अकाउंट से उन्होंने अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ जंग जारी रखने का ऐलान भी किया.

अतीत से जुड़ी मिसाल

मुज्तबा (Mojtaba Khamenei) से पहले उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर थे. सोशल मीडिया पर उनका आधिकारिक नाम खामेनेई ईरान था और वे वहीं से बयान जारी करते थे. उनका अकाउंट अब भी सक्रिय है.

रहबर एंघेलाब का मतलब

ईरानी साहित्यकार हन्ना दराबी के अनुसार एंघेलाब फारसी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है क्रांति या परिवर्तन. 1979 की इस्लामिक क्रांति के दौरान यह शब्द बेहद लोकप्रिय हुआ था. तेहरान की एक प्रमुख सड़क का नाम भी एंघेलाब स्ट्रीट रखा गया. वहीं रहबर का मतलब होता है मार्गदर्शक. यानी रहबर एंघेलाब का अर्थ क्रांति का मार्गदर्शन करने वाला नेता हुआ. मुज्तबा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट छह भाषाओं में बनाए हैं.

लोकप्रियता में तेजी

सिर्फ दो दिनों में ही उनके अकाउंट पर दस लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़ गए. 8 मार्च को उन्हें ईरान का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया था.

ये भी पढ़ें-इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर सेंटर पर बोला हमला, क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की दहलीज पर है?

कौन हैं मुज्तबा खामेनेई?

56 वर्षीय मुज्तबा (Mojtaba Khamenei), अयातुल्ला अली खामेनेई के दूसरे बेटे हैं. 17 साल की उम्र में उन्होंने सेना जॉइन की और इराक के खिलाफ युद्ध में नेतृत्व किया. 1990 के दशक में वे सुप्रीम लीडर के दफ्तर से जुड़े और राजनीतिक मामलों में सक्रिय भूमिका निभाने लगे. 2022 में उन्हें अयातुल्ला की उपाधि दी गई. खामेनेई के निधन के बाद निर्णायक समिति ने उन्हें नया सुप्रीम लीडर चुना. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास लंदन और खाड़ी देशों में 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read