Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर सेंटर पर बोला हमला, क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की दहलीज पर है?

पश्चिम एशिया में तनाव अब अपने चरम पर है. इजरायल ने तेहरान स्थित ईरान के परमाणु केंद्र ‘तालेकान’ पर हमला कर दुनिया को चौंका दिया है. ईरान ने जवाबी कार्रवाई के लिए ‘सभी सीमाएं’ तोड़ने की कसम खाई है. क्या यह संघर्ष विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहा है?

Israel vs Iran, West Asia Crisis, Nuclear Attack

Iran Israel War: पश्चिम एशिया से इस वक्त एक ऐसी खबर आ रही है जिसने पूरी दुनिया की धड़कनें बढ़ा दी हैं. ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी जंग अब एक भयानक सैन्य संघर्ष में तब्दील हो चुकी है. ताजा अपडेट यह है कि इजरायल ने तेहरान स्थित तालेकान न्यूक्लियर कंपाउंड को निशाना बनाया है, जिसके बाद ईरान की राजधानी धमाकों की गूंज से दहल उठी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आसमान में धुएं का गुबार और आग की लपटें साफ देखी जा सकती हैं.

ईरान की दोटूक चेतावनी

इजरायल के इस दुस्साहस के बाद ईरान का गुस्सा सातवें आसमान पर है. ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने बेहद सख्त लहजे में चेतावनी जारी की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर लिखा कि अगर अमेरिका या इजरायल ने फारस की खाड़ी में स्थित ईरानी द्वीपों को छूने की भी कोशिश की, तो तेहरान किसी भी तरह का संयम नहीं बरतेगा. गालिबफ ने साफ कहा कि अगर उनकी जमीन पर हमला हुआ, तो ईरान जवाबी कार्रवाई के लिए अपनी तमाम ‘सीमाएं’ तोड़ देगा.

चारों तरफ से घिरता जा रहा है युद्ध

यह लड़ाई अब सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं रही है. खबरों के मुताबिक, ईरानी सेना ने एक अमेरिकी स्वामित्व वाले जहाज पर हमला किया है, वहीं इराक में स्थित एक इतालवी सैन्य ठिकाने को भी निशाना बनाया गया है. मिडिल ईस्ट में बढ़ती इस आग की लपटें अब यूरोप और अमेरिका तक पहुंचने लगी हैं.

ये भी पढे़ं- AI ने किया Adobe का बुरा हाल, शेयर हुए धड़ाम, CEO शांतनु नारायण छोड़ेंगे अपना पद

आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

भारत जैसे देशों के लिए यह खबर सिर्फ युद्ध की नहीं, बल्कि महंगाई की भी है. इस संघर्ष की वजह से वैश्विक तेल आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है. अगर फारस की खाड़ी और ईरान के आसपास के समुद्री रास्तों पर तनाव इसी तरह बना रहा, तो आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में आग लग सकती है, जिसका सीधा असर आपकी और हमारी जेब पर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के रूप में दिखेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital