ईरान में शादी समारोह के दौरान मिसाइल मलबा गिरने का दावा
Iran Wedding Missile Attack: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 6 महीनों से रुक-रुक कर चल रही जंग ने अब एक ऐसा खौफनाक और दिल दहला देने वाला मोड़ ले लिया है, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. दरअसल मंगलवार शाम दक्षिणी ईरान के होर्मोज़गान प्रांत के कुहेस्ताक शहर में एक हंसते-खेलते शादी वाले घर पर अमेरिकी मिसाइल/ड्रोन का टुकड़ा आ गिरा. बता दें जिस घर में कुछ देर पहले तक ढोल-नगाड़ों और शहनाइयों की गूंज थी, वहां अचानक चीख-पुकार, उठते धुएं और खून के छींटों का मंजर छा गया.
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के जश्न पर हुए इस भयंकर हमले में एक मासूम बच्चे समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा बेकसूर मेहमान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
सहम उठा कुहेस्ताक शहर(Iran Wedding Missile Attack)
यह दर्दनाक वाकया मंगलवार देर शाम का है, जब कुहेस्ताक शहर के एक रिहायशी मकान में परिवार और रिश्तेदार मिलकर शादी का जश्न मना रहे थे. चश्मदीदों और सर्वाइवर बच्चों के मुताबिक, आसमान में अचानक लड़ाकू विमानों का शोर हुआ और उसके तुरंत बाद एक जोरदार धमाका हुआ.
जिसके बाद मकान की छत और दीवारें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं. ईंट, पत्थर और सीमेंट के टुकड़े उड़-उड़कर मेहमानों पर गिरे. शादी का पूरा पांडाल लहूलुहान हो गया और खुशियों भरा माहौल चंद सेकंडों में मातम के समंदर में बदल गया.
(IRAN CRISIS: US-ISRAEL STRIKES IRAN)
BREAKING:
JUST IN
🔴 🇮🇱🇺🇸🇮🇷During the overnight US military strikes on Iran, several US missiles struck a wedding party in Kuhestak, southern Iran, killing six people and injuring 75 civilians, according to the Iranian Red Crescent.‼️ pic.twitter.com/IL9HI3pWgn
— Defensive Century (@Def_Century) September 1, 2026
मीनाब अस्पताल में भर्ती दर्जनों घायल
ईरानी मीडिया आउटलेट द्वारा जारी वीडियो में इस हमले के बाद का रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर देखा जा सकता है. हमले में घायल हुए बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आनन-फानन में पास के मीनाब अस्पताल (Minab Hospital) में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है.
डॉक्टर्स का कहना है कि घायलों में से कई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने इस हमले को ‘वहशीपन’ करार देते हुए कहा कि अमेरिका ने आम नागरिकों को निशाना बनाकर अक्षम्य अपराध किया है.
ईरानी रडार तबाह होने का दावा(US-Iran War Updates)
इस भयंकर तबाही के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आ गया है. ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए टेलीफोनिक इंटरव्यू में बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के रडार सिस्टम, एयर डिफेंस और मिसाइल डिपो पर एयरस्ट्राइक की है.
CENTCOM का यह भी दावा है कि यह कार्रवाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान द्वारा व्यापारिक जहाजों और अमेरिकी नौसैनिकों पर किए जा रहे हमलों के जवाब में की गई है. हालांकि, अमेरिकी हमले का शिकार एक बेकसूर शादी वाला घर बन जाएगा, इसका जवाब वाशिंगटन के पास भी नहीं है.
यह भी पढ़ें: ‘4 मुल्कों पर बरसा बारूद, कांप उठी दुनिया!’अमेरिका-ईरान की जंग ने लिया विकराल रूप
6 महीने से सुलग रही जंग फिर क्यों भड़की?
बीते एक महीने तक दोनों मुल्कों के बीच भले ही मिसाइलों की खामोशी रही हो, लेकिन पर्दे के पीछे आर्थिक प्रतिबंधों और कूटनीतिक तनातनी का खेल जारी था. अब शादी वाले घर पर हुए इस हमले (Iran Wedding Missile Attack) और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले के बाद जंग फिर से अपने चरम पर पहुंच गई है.
वहीं तेहरान ने साफ कर दिया है कि वह अपने बेकसूर नागरिकों के खून का बदला अमेरिका और उसके मिडिल ईस्ट स्थित सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर लेगा, जिससे पूरे क्षेत्र में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडराने लगा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


