पाक में ड्राइवरलेस कार हादसे का शिकार
Islamabad Driverless Car Crash: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हाई-सिक्योरिटी इलाके डी-चौक पर एक टेक्नोलॉजी डेमो के दौरान बड़ा हादसा हो गया. इंटरनेट से कंट्रोल की जा रही बिना ड्राइवर वाली कार अचानक पुलिस वैन से जा टकराई.
इंटरनेट कनेक्शन टूटते ही बिगड़ा सिस्टम
यह कार एबटाबाद के टेक्नोलॉजी शौकीन एहसान जफर ने बनाई थी. इसे इंटरनेट और सैटेलाइट कनेक्शन के जरिए रिमोट से चलाया जा रहा था. लेकिन डेमो के बीच अचानक नेटवर्क फेल हो गया और कार का स्टीयरिंग सिस्टम जवाब दे गया. नतीजा यह हुआ कि कार बेकाबू होकर पुलिस वैन से भिड़ गई.
वीडियो में कैद हुआ पूरा हादसा
पत्रकार मुहम्मद अलीजाह उस समय कार की अगली सीट पर बैठे थे और इसके फीचर्स बता रहे थे. तभी अचानक कंट्रोल छूट गया और टक्कर हो गई. वीडियो में अलीजाह को हैंडब्रेक खींचकर गाड़ी रोकने की कोशिश करते हुए भी देखा जा सकता है. यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मीम्स की बाढ़ आ गई.
‘मकसद मजाक बनाना नहीं’
अलीजाह ने बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साफ किया कि उनका इरादा एहसान जफर का मजाक उड़ाना नहीं था. उन्होंने कहा कि वीडियो का मकसद सिर्फ जागरूकता फैलाना था. जब तक कोई नई टेक्नोलॉजी पूरी तरह टेस्ट और सुरक्षित साबित न हो जाए, तब तक उसे पब्लिक में इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है.
ये भी पढ़ें-‘शादी के मंडप पर जा गिरी मिसाइल, बिछ गईं लाशें!’ अमेरिका-ईरान जंग की बलि चढ़ीं परिवार की खुशियां?
अलीजाह ने यह भी कहा कि डी-चौक पर ट्रैफिक कम था, इसलिए नुकसान सीमित रहा. लेकिन अगर यही खराबी किसी भीड़भाड़ वाली सड़क पर होती तो नतीजे बेहद गंभीर हो सकते थे. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी तकनीक को बिना पूरी तरह सुरक्षित साबित किए इस्तेमाल करना जानलेवा साबित हो सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


