Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Israel: म्यूजिक फेस्टिवल नरसंहार में Mellanox फाउंडर की बेटी ने भी गंवाई जान, पिता की कंपनी में ही काम करते हैं सैकड़ों फिलिस्तीनी

इयाल वाल्डमैन कहते हैं कि मेरी बेटी को इन लोगों ने सिर्फ इसलिए मार डाला क्यों वो “इजरायली” थी.

Danielle Waldman

डेनियल वाल्डमैन

मेलानॉक्स (Mellanox) कंपनी के फाउंडर और इजरायली बिजनेसमैन इयाल वाल्डमैन ने अपनी कंपनी में सैकड़ों फिलिस्तीनी इंजीनियरों को नौकरी पर रखा, क्योंकि उनका ये मानना था कि एक-दूसरे के साथ रिश्ते एक दूसरे को इस तरह से सपोर्ट करके सुधारे जा सकते हैं.

उन्होंने गाज़ा के पश्चिमी हिस्से में कंपनी का रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर बनाया ताकि वे ज़्यादा से ज़्यादा गाज़ा निवासियों को तकनीकी द्वारा शिक्षित कर सकें और उन्हें स्वावलंबी बना सकें. सन 2019 में ग्राफिक प्रोसेसर बनाने वाली कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने मेलानॉक्स का 6.9 बिलियन डॉलर में अधिग्रहण कर लिया. इयाल वाल्डमैन के इस समझौते के साथ, कि वो उन सैकड़ों गाज़ा नागरिकों को इस कंपनी से कभी नहीं निकालेगी और गाजा पट्टी पर स्थित रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर उसी तरह काम करता रहेगा.

इयाल वाल्डमैन की बेटी डेनियल वाल्डमैन और उसके ब्वॉयफ्रेंड को इन्हीं गाज़ा पट्टी वालों ने मार डाला है, जिन्हें इयाल ने नौकरी और सुरक्षा दी थी. गाजा पट्टी वालों ने उसको ऐसी दर्दनाक मौत दी है कि एनवीडिया के सीईओ से लेकर सारा व्यापार जगत सदमे में है. उसे इन लोगों ने तब मारा जब वो एक म्यूजिकल फेस्टिवल में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नाच रही थी. वहीं पर इन गाज़ा पट्टी वालों ने हमला करके उसे मार डाला.

इयाल वाल्डमैन कहते हैं कि मेरी बेटी को इन लोगों ने सिर्फ इसलिए मार डाला क्यों वो “इजरायली” थी. जबकि वो इन गाज़ा निवासियों से बहुत प्यार करती थी और अपनी कंपनी में इन्हें ज़्यादा से ज़्यादा नौकरी देने की वकालत करती थी. डेनियल वाल्डमैन ने गाजा निवासियों से अपने प्रेम की कीमत अपनी जान देकर चुका दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital