दुनिया

Israel Hamas War: IDF ने किया हमास का ‘पर्दाफाश’, अल-शिफा अस्पताल के बाद अब मस्जिद में हथियारों के जखीरे के बीच मिली रॉकेट लैब

Israel Hamas war update Today: पश्चिमी एशिया में इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग को 46 दिन हो चुके हैं. इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने ताबड़तोड़ हमलों से हमास के हजारों लड़ाके मार गिराए हैं. अब इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. इजरायली सेना ने हमास के खिलाफ दूसरे चरण का युद्ध शुरू कर दिया है. इसमें इजरायल के निशाने पर हमास की सुरंगें हैं.

इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि अब तक गाजा में हमास के 700 से ज्‍यादा आतंकी ठिकाने ध्‍वस्‍त कर दिए गए हैं. 70 से ज्‍यादा हमास कमांडरों को मार गिराया गया है और, हाल ही में गाजा के अंदर अल-शिफा अस्पताल के नीचे हमास के सबसे बड़े ठिकाने को भी खोज लिया गया है. वहां एक मस्जिद में हथियारों के जखीरे के बीच रॉकेट लैब मिली है. जहां रॉकेट बनाने के साजो-सामान के साथ डिजाइन बरामद हुई है. हमास के लड़ाके इन रॉकेट्स से ही इजरायल पर हमला करते थे.

7 अक्‍टूबर की सुबह हमास की ओर से इजरायल पर करीब 5 हजार रॉकेट से हमला किया गया था. एक साथ इतने सारे रॉकेट दागे जाने के कारण इजरायल का फेमस एयर डिफेंस सिस्‍टम ‘आयरन डोम’ भी फेल हो गया था. इजरायल की सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्‍त हुई थीं. हमास ने जमीनी घुसपैठ भी की थी, आतंकियों ने इजरायल के सैकड़ों लोगों को अगवा कर लिया था. इजरायली सरकार ने एक बयान में कहा कि हमास के जल्‍लादों ने 1400 से ज्‍यादा लोगों को बेरहमी से मारा है.

इजरायली सेना के टैंक और फौजी गाजा में दाखिल

हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर हमला सुरंगों से निकलकर किया था. लिहाजा इजरायली सेना के टैंक और युद्ध लड़ रहे इजरायली इंजीनियर ढूंढ-ढूंढ कर हमास की सुरंगों को तबाह कर रहे हैं. हमास जहां ये सवाल उठाकर अपनी ताकत दिखा रहा है कि 46 दिन हो गए लेकिन इजरायल गाजा पर कब्जा नहीं कर सका, वो अपनी सुरंगों के दम पर ही अब तक युद्ध में टिका है. वहीं, दूसरी ओर इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) कई तरह की तैयारियों के साथ ये युद्ध जीतने में लगी हैं.

यह भी पढ़िए: Pakistan में मार दिए गए 7 मोस्ट वांटेड आतंकी, India ने ये कैसे किया?

UN में प्रस्‍ताव पास होने पर भी नहीं रुका इजरायल

हमास को UN में इस्‍लामिक मुल्‍कों का साथ मिला है, जो इजरायल के खिलाफ प्रस्‍ताव ला रहे हैं. मगर, दुनिया चाहकर भी इजरायल को गाजा से पीछे नहीं धकेल पा रही. इजरायली सेना गाजा में जंग के बीच हमास को लगातार एक्सपोज कर रही है. इजरायल दुनिया को ये जाहिर कर चुका है कि हमास के आतंकियों ने अस्पताल, स्कूल तो छोड़िए, मस्जिद तक को नहीं बख्शा. अब मस्जिद में हथियारों का जखीरा मिला है.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Railway Alert: दिल्ली से घर जा रहे हैं? 14 नवंबर तक 6 बड़े स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, जानें किसे मिलेगी छूट

Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…

11 minutes ago

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

28 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

44 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

1 hour ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

1 hour ago