Bharat Express DD Free Dish

Mohammad Sinwar: इजरायली स्‍ट्राइक में मारा गया Hamas के मास्टरमाइंड याह्या सिनवार का छोटा भाई, नेतन्याहू ने की पुष्टि

Hamas Gaza chief Sinwar: इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने हमास के गाजा कमांडर मोहम्मद सिनवार के मारे जाने की पुष्टि की. यह हमास पर इजरायल का बड़ा प्रहार है. हालांकि, हमास ने अभी इस पर कुछ नहीं कहा.

Hamas Gaza chief Sinwar eliminated
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की है कि उन्‍होंने खूंखार आतंकवादी संगठन हमास के एक बड़े कमांडर को मार गिराया है. उसका नाम मोहम्मद सिनवार था. बताया जाता है कि वो 7 अक्टूबर हमले के मास्टरमाइंड याह्या सिनवार का छोटा भाई था.

इससे पहले इजरायली सुरक्षाबलों ने 2024 में याह्या सिनवार को मार गिराया था. जिसका एक वीडियो भी सामने आया था. याह्या सिनवार की मौत के बाद उसका छोटा भाई मोहम्मद सिनवार गाजा में हमास की सैन्य गतिविधियां संभालने लगा.

मोहम्मद सिनवार ने हमास के लड़ाकों की आक्रामकता बढ़ाई. उसने इजरायल के विरुद्ध कई तरह से हमले करवाए. हालांकि, अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया है कि इजरायली बलों ने उसे मौत के घाट उतार दिया है.

Israel Hamas War_ PM Benjamin Netanyahu

यह हमास पर हमारा एक और बड़ा प्रहार: नेतन्याहू

बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि यह हमास पर एक और बड़ा प्रहार है, जो याह्या सिनवार, मुहम्मद देइफ और इस्माइल हानियेह की हत्याओं के बाद अंजाम दिया गया है. हालांकि, दूसरी ओर हमास ने अभी मोहम्मद सिनवार के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है.

मकसद- हमास के शीर्ष नेतृत्व को खत्म करना

इजरायली की उपरोक्‍त कार्रवाई इजरायल के उस अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद हमास के शीर्ष नेतृत्व को खत्म करना है. गाजा में चल रहे युद्ध के बीच यह घटना क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा सकती है.

यह भी पढ़िए: Hamas Chief Yahya Sinwar सुरंग में ऐसे रहता था महफूज, 27 लाख का बैग रखती थी उसकी बीवी, नया VIDEO



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read