Gaza tank explosion, Israeli soldiers killed, Jabalia blast, IDF casualties, Hamas attack, Gaza war 2025, Netanyahu peace talks, Doha peace talks, Israel Hamas conflict, Gaza reconstruction, Middle East crisis
गाजा पट्टी (Gaza Patti) के जबालिया इलाके में सोमवार को एक टैंक विस्फोट में तीन इजरायली सैनिकों (Israeli soldier) की मौत हो गई है. इजरायली सेना के मुताबिक यह हादसा एक अभियान के दौरान हुआ. इस अभियान में 401वीं ब्रिगेड के जवान शामिल थे. मृत सैनिकों का पहचान स्टाफ सार्जेंट शोहम मेनाहेम (Sgt. Shoham Menachem), सार्जेंट श्लोमो याकिर श्रेम (Sgt. Shlomo Yakir Shrem) और सार्जेंट यूली फैक्टर (Sgt. Yuli Factor) के रूप में हुई है. वहीं खबर ये भी है कि घटना में एक जवान घायल भी है.
मामले की जांच जारी
विस्फोट कैसे हुआ, इसकी जांच जारी है. आर्मी रेडियों कि माने तो यह घटना संभवत: टैंक के अंदर गोला फटने के कारण हुई है. वहीं फिलिस्तीन के गुटों द्वारा मिसाइल हमले से भी इनकार नहीं किया गया है. हमास की सैन्य शाखा कि माने तो उनके प्रतिरोध बलों ने टैंक को निशाना बनाया.
युद्ध में कितने लोग जान गंवा चुके हैं ?
अक्टूबर 2023 से शुरू हुए इस युद्ध में अब तक 893 इजरायली सैनिक मारे जा चुके हैं, जबकि गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इजरायली हमलों में 58,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी जान गंवा चुके हैं.
हालात जटिल !
राजनीतिक मोर्चे पर भी हालात जटिल है. हमास ने आरोप लगाया है कि इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू (Netanyahu) शांति वार्ता को जान बूझकर विफल कर रहे हैं. हमास कि माने तो नेतन्याहू पूर्ण विजय की बात करके असल राजनीतिक नुकसान को छुपा रहे हैं.
दोहा में शांति वार्ता
युद्ध के बीच दोहा में दोनों देशों के बीच शांति वार्ता जारी है. इजरायल (Israeli) और हमास (Hamas) एक-दूसरे पर अंतिम समझौते में बाधा डालने के आरोप लगा रहे हैं. हमास और फिलिस्तीन ने कहा कि जब तक युद्ध पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता है, इजरायली सेनाएं गाजा से हट नहीं जाती है और पुनर्ननिमार्ण का काम शुरू नहीं हो जाता तब तक समझौता संभव नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

