Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kyrgyzstan: मेडिकल की पढ़ाई के लिए पाकिस्तानी छात्रों का पहली पसंद बना किर्गिस्तान, पढ़ रहे हैं इतने हजार स्टुडेंट्स, जानें क्या है इसका पाक से जुड़ाव

किर्गिस्तान का बॉर्डर नॉर्थ में कज़ाख़िस्तान, वेस्ट में उज़्बेकिस्तान, साउथ वेस्ट में ताजिकिस्तान और ईस्ट में चीन से सटा हुआ है.  

medical studies

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Kyrgyzstan: किर्गिस्तान में पाकिस्तानी छात्रों पर हुए ताजा हमले के बाद इस देश को लेकर विश्व पटल पर तेजी से चर्चा होने लगी है. बता दें कि यहां की राजधानी बिश्केक में मेडिकल छात्रों के हॉस्टल पर हमला बोला गया है, जिसमें तीन पाकिस्तानी छात्रों की हत्या कर दी गई है. इसके बाद से ही भारत की ओर से भी भारतीयों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेडिकल की पढ़ाई के लिए यह जगह पाकिस्तानी छात्रों के लिए पहली पसंद है. इसको लेकर इसी साल यानी जनवरी 2024 में पाकिस्तानी अखबार द डॉन में किर्गिस्तान के हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी जिसमें दावा किया गया था कि यहां पर करीब 12 हजार पाकिस्तान छात्र पढ़ाई कर रहे हैं जिसमें से अधिकतर मेडिकल और फॉर्मा के स्टुडेंट्स हैं.

ये भी पढ़ें-किर्गिस्तान में हिंसा के दौरान तीन पाकिस्तानी छात्रों की हत्या…विदेश मंत्री ने भारतीयों की दी ये बड़ी सलाह

इन चार देशों को टच करता है किर्गिस्तान का बार्डर, जानें क्या है पुराना नाम?

बता दें कि किर्गिस्तान का बॉर्डर नॉर्थ में कज़ाख़िस्तान, वेस्ट में उज़्बेकिस्तान, साउथ वेस्ट में ताजिकिस्तान और ईस्ट में चीन की सीमा से सटा हुआ है. यह यह चारों तरफ से पहाड़ियों और जमीन से घिरा हुआ है और मध्य एशिया में स्थित है. इसका पुराना नाम किर्गिज़िया है लेकिन अब इसे किर्गिस्तान ही कहा जाता है. यह देश 198500 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जिसमें से इसका 65 प्रतिशत का हिस्सा पर्वतीय इलाकों से घिरा हुआ है. इस देश का आधिकारिक नाम किर्गिज गणराज्य है, जिसका इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र और विदेशी संबंधों में किया जाता है.

पाकिस्तान ने किर्गिस्तान के साथ खत्म कर दिए हैं राजनयिक संबंध

बता दें कि किर्गिस्तान 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद एक स्वतंत्र देश की तरह सामने आया और तभी से ये देश विकाश की ओर आगे बढ़ रहा है. हालांकि पाकिस्तान ने इसके साथ में 10 मई, 1992 को औपचारिक रूप से राजनयिक संबंध खत्म कर दिए हैं बावजूद इसके पाकिस्तान से बड़ी संख्या में छात्र यहां पढ़ने के लिए जाते हैं. बता दें कि दोनों देशों के बीच 20 दिसंबर, 1991 को सम्बंधों की शुरुआत हुई थी. यहां पर फिलहाल कई देशों और मजहबों को मानने वाले लोग रहते हैं. सबसे अधिक संख्या में मुस्लिम हैं तो वहीं ईसाई, बौद्ध और यहूदी भी रहते हैं. यहां शिया, सुन्नी और अहमदीया लोगों की संख्या अधिक है.

बर्फ में होने के बावजूद भी नहीं जमती खारे पानी की झील

बता दें कि यहां पर 1606 मीटर की ऊंचाई पर असम्यक कौल की खारी झील है जिसे दुनिया में खारे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झील माना जाता है. बड़ी बात तो ये है कि ये झील बर्फ वाले इलाके में स्थित है लेकिन जमती नहीं है. किर्गिस्तान में सुन्नी मुस्लिमों की आबादी करीब 90 प्रतिशत है. सुन्नी आबादी अधिकतर हनफ़ी संप्रदाय से है. जानकारों के मुताबिक ये लोग आठवीं शताब्दी के दौरान इस क्षेत्र में आए थे.

जानें पाकिस्तान में कहां रहते हैं किर्गिस्तान के लोग?

जहां एक ओर पाकिस्तानी छात्र किर्गिस्तान की ओर पढ़ाई के लिए रुख करते हैं तो वहीं नॉर्थ पाकिस्तान में अधिकत किर्गिज लोग रहते हैं. यहां के मूल निकासी तुर्क हैं. पाकिस्तान में जो किर्गिस्तान के लोग रहते हैं वे तुर्क भाषा बोलते हैं. फिलहाल यहां पर भी अब किर्गिस्तान के लोगों की आबादी पश्तून या खो में मिलने के कारण कम होती जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital