Bharat Express DD Free Dish

ट्रंप की पीस मास्टरक्लास! 34 साल बाद इजरायल और लेबनान को लाए मेज पर, सीजफायर का बड़ा ऐलान

Lebanon Israel Ceasefire: Donald Trump ने दावा किया है कि लेबनान और इजरायल के बीच हालात को शांत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है और दोनों देश 10 दिनों के युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमत हो गए हैं. ये जानकारी उन्होंने ट्रूथ सोशल पर दी है.

Lebanon Israel Ceasefire

Lebanon Israel Ceasefire

Lebanon Israel Ceasefire: पिछले करीब डेढ़ महीने से मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और टकराव के बीच अब एक बड़ा और अहम मोड़ सामने आया है. अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि लेबनान और इजरायल के बीच हालात को शांत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है और दोनों देश 10 दिनों के युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमत हो गए हैं.

ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन (Joseph Aoun) और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ( Benjamin Netanyahu) से बातचीत की, जिसके बाद यह सहमति बनी. उनका कहना है कि यह कदम आगे चलकर स्थायी शांति की दिशा में अहम साबित हो सकता है.

क्षेत्र में हालात स्थिर करने में मदद- ट्रंप

उन्होंने बताया कि वाशिंगटन में हाल ही में हुई बैठकों के बाद शांति प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं. ट्रंप ने इसे एक सकारात्मक शुरुआत बताते हुए कहा कि यह संघर्षविराम क्षेत्र में हालात को स्थिर करने में मदद करेगा.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर ट्रंप ने लिखा कि उनकी दोनों नेताओं के साथ बेहद अच्छी बातचीत हुई. उन्होंने जानकारी दी कि ईस्टर्न टाइम के मुताबिक शाम 5 बजे से औपचारिक रूप से 10 दिन का सीजफायर लागू किया जाएगा.

दोनों देश स्थायी शांति की दिशा में करें काम

ट्रंप ने यह भी बताया कि 34 साल में पहली बार लेबनान और इजरायल के प्रतिनिधि वाशिंगटन डीसी में आमने-सामने बातचीत के लिए मिले. इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) भी शामिल थे. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) और विदेश मंत्री रुबियो को निर्देश दिया है कि वे सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच स्थायी शांति की दिशा में काम करें.

अपने बयान में ट्रंप ने यह भी कहा कि अब तक दुनिया के नौ बड़े संघर्षों को सुलझाने की कोशिश करना उनके लिए सम्मान की बात रही है और यह उनका दसवां प्रयास होगा. उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार भी सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में ‘अननोन गनमैन’ का खौफ: लश्कर के सह-संस्थापक को गोलियों से भूना; ‘धुरंधर’ स्टाइल में हुआ भारत के एक और दुश्मन का शिकार

साथ ही ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही Benjamin Netanyahu और Joseph Aoun को व्हाइट हाउस आने का न्योता देंगे. उनके मुताबिक 1983 के बाद यह पहला मौका है जब दोनों देशों के बीच इतनी अहम और सीधे स्तर की बातचीत हो रही है. ट्रंप ने उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष शांति चाहते हैं और जल्द ही कोई ठोस नतीजा सामने आ सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read