दुनिया

‘इंडिया आउट’ का नारा देने चले थे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, अब संकट के समय में भारत ने किया ये बड़ा सहयोग

India Helped Maldives: इन दिनों मालदीव आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा है. ऐसे में भारत ने आपातकालीन आर्थिक सहायता देते हुए मालदीव को फिर से एक वर्ष के लिए 50 मिलियन डॉलर के सरकारी ट्रेजरी बिलों की सदस्यता बढ़ा दी है. बता दें कि भारत की ओर से ऐसा एक साल में दूसरी बार किया जा रहा है.

भारत सरकारी की ओर से यह कदम तब उठाया गया है जब दोनों देशों के बीच रिश्तों में नरमी देखी गई. बता दें कि बीते साल मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इंडिया आउट अभियान का नारा देकर सत्ता संभाली थी. साथ ही दिल्ली से तीन विमानों के संचालन के लिए देश में तैनात 85 से अधिक सैन्यकर्मियों को वापस भेजने की मांग की थी.

मालदीव को 50 मिलियन डॉलर का सहयोग

भारतीय उच्चायोग के एक बयान के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मालदीव सरकार के 50 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिलों को पिछली सदस्यता के पूरे होने पर फिर से एक साल के लिए बढ़ा दिया है. इस साल मई में एसबीआई ने मालदीव सरकार के अनुरोध पर पुरानी व्यवस्था के तहत 50 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिल सब्सक्राइब किए थे. बता दें कि यह सब्सक्रिप्शन मालदीव सरकार के विशेष अनुरोध पर आपातकालीन वित्तीय सहायता के तौर पर किए गए हैं.

भारत सरकार का बड़ा फैसला

भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि भारत संकट के समय में मालदीव की सहायता की है और ट्रेजरी बिल की मौजूदा सब्सक्रिप्शन के साथ ही मालदीव के लिए आवश्यक वस्तुओं के निर्यात के लिए खास कोटा को फिर एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है. भारत सरकार के इस फैसले से मालदीव की सरकार और वहां के लोगों को भारत के लगातार समर्थन का पता चलता है.

यह भी पढ़ें: Israel Hezbollah War: मारा गया टॉप कमांडर इब्राहिम अकील, हिजबुल्लाह ने की मारे जाने की पुष्टि

भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago