Urdu Conclave 2026

लेबनान पर बमबारी देख फूट-फूटकर रोईं मिया खलीफा, बोलीं- मेरे ही टैक्स के पैसों से मेरे वतन को तबाह किया जा रहा है

Mia Khalifa On Lebanon Bombing: मिया खलीफा आंसू बहाते हुए अमेरिकी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए इसे पागलपन करार दिया. उन्होंने कहा कि लेबनान में दशकों से जनसंहार हो रहा है, लेकिन यह पिछले 3-4 सालों में और ज्यादा भयानक हो गया है.

Mia Khalifa On Lebanon Bombing

Mia Khalifa On Lebanon Bombing

Mia Khalifa On Lebanon Bombing: लेबनानी मूल की अमेरिकी एक्ट्रेस मिया खलीफा ने युद्धविराम के बावजूद इजरायल के द्वारा लेबनान पर बमबारी की कड़ी निंदा की है. लेबनान में हुई मौतों को लेकर सोशल मीडिया पर बोलते हुए मिया खलीफा भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि हमारे टैक्स के पैसे से मेरे ही देश पर बमबारी की जा रही है.

मिया खलीफा आंसू बहाते हुए अमेरिकी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए इसे पागलपन करार दिया. उन्होंने कहा कि लेबनान में दशकों से जनसंहार हो रहा है, लेकिन यह पिछले 3-4 सालों में और ज्यादा भयानक हो गया है.

दशकों से हो रहा नरसंहार

उन्होंने कहा,

सोशल मीडिया पर आज का दिन बहुत लंबे समय बाद सबसे कठिन दिनों में से एक रहा. यह कहना भी कम है, क्योंकि हम दशकों से अपनी आंखों के सामने एक नरसंहार होते देख रहे हैं, लेकिन पिछले तीन-चार सालों में यह और भी ज्यादा स्पष्ट हो गया है.

 

मिया खलीफा ने इजरायल पर स्कूलों और अस्पतालों पर हमले का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लेबनान में सिर्फ 10 मिनट में 160 से ज्यादा हवाई हमले किये गए. ये हमले रिहायशी इमारतों, स्कूलों, अस्पतालों और यहां तक कि कब्रिस्तानों, जहां पर अंतिम संस्कार चल रहे थे, पर किये गए. सीजफायर के बावजूद आम लोगों पर किए गए इन हमलों को वो बयां नहीं कर पा रही.

हमारे टैक्स के पैसों से मेरे देश पर हमला

उन्होंने आगे कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि मैं इसे कैसे स्वीकार करूं कि मेरे ही टैक्स के पैसे से मेरे ही वतन पर इस तरह के हमले हो रहे हैं.

एक्ट्रेस मिया खलीफा ने लेबनान पर हुए इन हमलों को डरावना और पागलपन भरा बताया. उन्होंने कहा कि एक तरफ हमलोग चांद पर रहने की संभावनाए तलाश रहे हैं, तो दूसरी तरफ एक-दूसरे पर बम बरसा रहे हैं. यह डरावना और पागलपन भरा है.

‘ये देखना दर्दनाक है’

मिया खलीफा ने कहा कि हमने पहले भी अपनी आंखों के सामने एक देश के साथ ऐसा होते देखा है और अब हम खुलकर बिना किसी झिझक के एक संप्रभु देश के साथ ऐसा होता देख रहे हैं. आखिर ये सब कब काफी होगा और कब रुकेगा?

ये भी पढ़ें- पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण और राशन डिपुओं में महिलाओं को 33% कोटा, सरकार ने लिए कई बड़े फैसले

लेबनानी-अमेरिकी एक्ट्रेस ने लेबनान के लोगों का साथ देने की अपील करते हुए इसे दर्दनाक बताया. उन्होंने कहा कि उनका दिल इस वक्त लेबनान के लोगों के साथ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read