Bharat Express DD Free Dish

ईरान-इस्राइल तनाव के बीच 700 से ज्यादा उड़ानें रद्द, दुबई एयरपोर्ट सबसे ज्यादा प्रभावित!

Iran-Israel Conflict: ईरान-इजरायल तनाव के कारण वैश्विक उड़ानों पर असर पड़ा है. दुबई एयरपोर्ट से सबसे अधिक उड़ानें रद्द हुईं, एयर इंडिया और अन्य एयरलाइनों ने भी सेवाएं रोकीं.

Iran Israel Conflict

Iran Israel Conflict

Edited by Radha Priya

Iran-Israel Conflict: का सीधा असर वैश्विक हवाई उड़ानों पर पड़ रहा है. पश्चिम एशिया के प्रमुख देशों ने अपने हवाई क्षेत्रों को बंद कर दिया. करीब 750 से ज्यादा उड़ानों को रद्द हुई है. सबसे ज्यादा उड़ानें दुबई एयरपोर्ट से रद्द की गईं. जबकि अन्य विदेशी एयरलाइन्स ने भी उड़ानों को रद्द किया.

संयुक्त अरब अमीरात ने भी कुछ सप्ताह के लिए उड़ानों को किया बंद

सिंगापुर एयरलाइंस ने रविवार से लेकर बुधवार तक दुबई आने-जाने वाली कुछ उड़ानें रद्द कर दीं. ब्रिटिश एयरवेज ने भी बुधवार तक दोहा आने-जाने वाली उड़ानें कैंसिल कर दी हैं.

वहीं एअर इंडिया ने सोमवार को घोषणा की कि वह अगले आदेश तक पश्चिम एशिया, उत्तरी अमेरिका और यूरोप के पूर्वी तट से आने-जाने के सभी परिचालन को तत्काल बंद कर रही है.

इसके अलावा उत्तरी अमेरिका से भारत आने वाली उड़ानों को बंद हवाई क्षेत्रों से दूर डायवर्ट या रीरूट किया जा रहा है.

फ्लाइटअवेयर के एयर ट्रैकिंग डाटा के मुताबिक सोमवार दोपहर तक दुनिया भर में 705 उड़ानें रद्द की गईं. इसमें सबसे ज्यादा 75 उड़ानें दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रद्द हुईं. इसमें एअर इंडिया में सबसे ज्यादा 38 उड़ानें शामिल थीं.

ये भी पढ़ें-  US Visa Rule: अमेरिका का नया वीजा नियम, अब सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक करना होगा जरूरी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read