Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ajab Gajab: नासा को अंतरिक्ष में मिल गया कुबेर का खजाना, अब धरती पर नहीं बचेगा कोई गरीब!

रिपोर्ट के मुताबिक, नासा को अंतरिक्ष में मार्स और जुपिटर ग्रहों के बीच में एक ऐसा उल्कापिंड ( एस्टेरॉयड) मिला है जिसकी कीमत इतनी है कि पूरे धरती पर रहने वाले लोगों की गरीबी मिट सकती है.

उल्कापिंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उल्कापिंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Ajab Gajab: प्रकृति ने धरती पर रहने वाले हर जीव को कुछ न कुछ दिया है. सभी जीवों में से प्राकृतिक चीजों का सबसे अधिक इस्तेमाल मनुष्य कर रहे हैं. लेकिन प्राकृतिक वस्तुओं के अलावा जो सबसे जरूरी है वो है पैसा. हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वो धनवान बने. लोगों की कल्पना भी होती है कि कहीं कोई खजाना मिल जाए, जिससे फटाफट अमीर बना जा सके. यह पूरी तरह से एक कल्पना है, लेकिन सच तो यह है कि यह कल्पना हकीकत बन सकती है.

नासा ने लॉन्च किया था मिशन

नासा को एक ऐसा खजाना मिला है जिससे धरती पर रहने वाले सभी मनुष्य अमीर बन सकते हैं. कुछ साल पहले नासा ने एक मिशन लॉन्च किया था. अब यह मिशन पूरा हो गया है. नासा को मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं में एक एस्टेरॉयड मिला है, जिसकी कीमत इतनी है कि अगर धरती के सारे लोगों में बांट दिया जाए तो सभी अमीर बन सकते हैं. सीधी बात की वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में साक्षात कुबेर का खज़ाना मिल गया है. अब धरती पर कोई गरीब नहीं बचेगा.

यह भी पढ़ें: Darbhanga: दरभंगा में मोहर्रम का झंडा लगाने पर विवाद, जमकर हुई पत्थरबाजी, कई लोग घायल

हर इंसान बन सकता है करोड़पति

रिपोर्ट के मुताबिक, नासा को अंतरिक्ष में मार्स और जुपिटर ग्रहों के बीच में एक ऐसा उल्कापिंड ( एस्टेरॉयड) मिला है जिसकी कीमत इतनी है कि पूरे धरती पर रहने वाले लोगों की गरीबी मिट सकती है. कहा जाता है कि उल्कापिंड का एक टुकड़ा भी कीमती होता है. इसमें कीमती खनीज भरे होते हैं. कहा जा रहा है कि किसी भी तरह अगर ये किमती उल्कापिंड धरती तक आ जाए तो हर इंसान करोड़पति बन सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह उल्कापिंड करीब 140 मील चौड़ा है. फोर्ब्स के अनुसार, एस्टेरॉयड में लोहे, निकल और सोने से बना एक कोर हो सकता है जिसकी कीमत 10,000 क्वाड्रिलियन डॉलर है. वर्तमान वैश्विक अर्थव्यवस्था 74 ट्रिलियन डॉलर का है, जो इस क्षुद्रग्रह ( उल्कापिंड) के मूल्य की तुलना में कुछ भी नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital