दुनिया

‘Pakistan परमाणु परीक्षण न करे, इसलिए 5 अरब डॉलर दे रहा था America’, नवाज शरीफ बोले- मैंने पैसे न लेकर India..

Nawaz Sharif On Pakistan Nuclear Test : कई सालों बाद पाकिस्तान लौटे पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने लाहौर में भारत विरोधी बयान दिया. नवाज शरीफ ने अपनी सरकार के कार्यकाल में हुए पाकिस्‍तानी परमाणु परीक्षण की अहमियत बताते हुए कहा कि हमें रोकने की बहुत कोशिशें की गई थीं. पाकिस्‍तान न्यूक्लियर टेस्ट (परमाणु परीक्षण) न करे, इसके लिए अमेरिकी राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन उस जमाने में हमें 5 बिलियन डॉलर देने को तैयार थे. मगर, मैं पाकिस्तान की धरती पर पैदा हुआ सच्चा पाकिस्तानी हूं, मैंने वो रकम नहीं ली और भारत को “मुंहतोड़ जवाब” दिया.

बता दें कि नवाज शरीफ ने ये भाषण अपने कार्यकाल में की गई विशेष उपलब्धियों का बखान करते हुए दिया. नवाज ने लाहौर में हजारों मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘ये 1999 की बात है. हमारे विदेश कार्यालय में ये रिकॉर्ड मौजूद होगा कि अमेरिका के प्रेसिडेंट बिल क्लिंटन ने मुझे 5 बिलियन यूएस डॉलर देने का ऑफर दिया था, लेकिन मैं पाकिस्तान की धरती पर पैदा हुआ सच्चा पाकिस्तानी हूं, मुझे पाकिस्तान के खिलाफ कोई बात स्वीकार करने की इजाजत नहीं. मैंने न्यूक्लियर टेस्ट को तरजीह दी और पाकिस्तान को न्यूक्लियर पॉवर बनाया.”

‘मेरी जगह कोई और होता तो ऐसा ही करता क्‍या’

भाषण में नवाज शरीफ ने अपने विरोधी इमरान खान का नाम लिए बिना लोगों से पूछा कि आप लोग बताओ कि अगर मेरी जगह कोई और होता तो क्या वो ये बात अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने कह सकता था. अमेरिका का प्रेसिडेंट हमें न्यूक्लियर टेस्ट नहीं करने के लिए हजारों-करोड़ों रुपये का ऑफर दे रहा था, लेकिन हम न्यूक्लियर टेस्ट से पीछे नहीं हटे, और वो टेस्‍ट करके भारत को मुंहतोड़ जवाब दिया.’

यह भी पढ़िए: नवाज शरीफ ने लाहौर में दिया भाषण, बेटी मरियम अवाम से बोली- आपका रिश्ता खून के रिश्ते से भी ज्यादा मजबूत, इंशाअल्लाह ये नहीं टूटेगा

‘हम वो लोग हैं जिन्होंने पाकिस्तान बनाया’

नवाज शरीफ ने अपने विरोधियों पर गरजते हुए पाकिस्‍तानियों से पूछा- “बताओ, वो कौन हैं जिन्होंने नवाज शरीफ को अपने ही देश से अलग कर दिया? अरे…हम वो लोग हैं जिन्होंने पाकिस्तान बनाया. हमने पाकिस्तान को एटॉमिक पावर. हमने लोड-शेडिंग को ख़त्म कर दिया. भारत को मुंहतोड़ जवाब दिया.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

17 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

31 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

36 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

37 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

48 minutes ago