दुनिया

S Jaishankar: ‘अब कोई भी खतरा…’, इजरायल-हमास जंग के बीच भारतीय विदेश मंत्री बोले- हमें आतंकवाद स्वीकार्य नहीं

S Jaishankar On Israel Hamas War: पश्चिमी एशिया में छिड़ी इजरायल-हमास जंग के बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है. जयशंकर ने कहा कि अब कोई भी खतरा बहुत दूर नहीं है. ग्लोबलाइज वर्ल्ड में होने वाली जंग का परिणाम सिर्फ उन्हीं इलाकों तक सीमित नहीं होता, जहां ये जंग हो रही है, बल्कि इसका असर दूर-दूर तक और उम्मीद से भी ज्यादा होता है. उन्‍होंने कहा- “दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे संघर्ष की वजह से अस्थिरता बनी हुई है, जिसका दुष्‍प्रभाव दूर-दूर तक पड़ा.”

विदेश मंत्री जयशंकर ने दुनियाभर में हो रही जियो-पॉलिटिकल उथल-पुथल पर चर्चा के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव का हवाला देते हुए कहा कि हम रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर ये अनुभव कर चुके हैं. युद्ध का प्रभाव अभी मिडिल ईस्ट में क्या हो रहा है? यह 15 दिन बाद भी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. अलग-अलग क्षेत्रों में छोटी-छोटी घटनाएं हो रही हैं, उनका प्रभाव पड़ता ही है. जिसका असर दूरगामी और ज्‍यादा प्रभावकारी होता है.

‘हमें जंग और आतंकवाद स्वीकार्य नहीं है’

आतंकवाद का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि मैं आतंकवाद के बारे में बात करूं तो, इसे लंबे समय से सत्ता चलाने के बेहतरीन उपाय के तौर पर विकसित किया गया और इसे लगातार बढ़ाया गया. जिसका दुनिया पर बड़ा बुरा असर पड़ा, तो मूल बात ये है कि हमें जंग और आतंकवाद स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि जब कट्टरपंथ और उग्रवाद की बात आती है तो मेटास्टेसिस (रूप-परिवर्तन) के खतरे को कम आंकना बड़ी मिस्‍टेक होगी. उन्‍होंने कहा- अब कोई भी खतरा बहुत दूर नहीं है, हिंसक घटनाओं का असर दूर-दूर तक और उम्मीद के कहीं ज्यादा होता है.

यह भी पढ़िए: S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश, स्वीडन और बेल्जियम की यात्रा पर रवाना, ब्रसेल्स में भारत-ईयू TTC बैठक में होंगे शामिल

‘द्विध्रुवीय दुनिया का इतिहास पुराना है’

बाइपोलर वर्ल्ड (द्विध्रुवीय दुनिया) के बारे में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि द्विध्रुवीय दुनिया का इतिहास पुराना है. अमेरिका और सोवियत यूनियन जब दो ध्रुव थे, उस दौर में भी द्विध्रुवीय दुनिया काफी दूर थी. मुझे नहीं लगता कि अमेरिका और चीन वास्तव में दो ध्रुव बन सकेंगे. उन्‍होंने कहा- आज बहुत सारी ताकतें हैं, जिनका खासा असर है. इसलिए, द्विध्रुवीय दुनिया है..यह ग्लोबलाइज वर्ल्ड है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

6 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

15 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

27 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

28 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

58 minutes ago