Bharat Express DD Free Dish

सिर्फ व्यापार ही नहीं, प्यार का भी है इंडिया कनेक्शन! नेतन्याहू ने सुनाया अपनी पहली डेट का वो किस्सा, जिसे सुन पीएम मोदी भी रह गए दंग

Netanyahu Date India Connection: इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद को भारत का कर्जदार बताया. उन्होंने कहा कि भारत की वजह से उनकी सारा के साथ पहली मुलाकात हो पाई, क्योंकि यह मुलाकात एक इंडियन रेस्टोरेंट में हुई थी.

Netanyahu Date India Connection

Netanyahu Date India Connection: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय इजरायल दौरे का आज समापन हो गया. उससे पहले दोनों देशों के नेताओं ने भारत-इजरायल के बीच हुए समझौते को लेकर जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपनी पत्नी के साथ फर्स्ट डेट का मजेदार किस्सा सुनाया. नेतन्याहू की बातें सुनकर पीएम मोदी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाये.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद को भारत का कर्जदार बताया. उन्होंने कहा कि भारत की वजह से उनकी सारा के साथ पहली मुलाकात हो पाई.

नेतन्याहू ने कहा,

मैं भारत का पर्सनली बहुत बड़ा कर्जदार हूं. जब मैं पहली बार सारा (उनकी पत्नी) से मिला, तो मुझे लगता है कि हमारी पहली या दूसरी डेट तेल अवीव के एक इंडियन रेस्टोरेंट में थी. यह रेस्टोरेंट रीना पुष्करणा का था.

बेंजामिन नेतन्याहू ने आगे कहा कि वहां का खाना जबरदस्त था. सारा को पहली बार इससे इंट्रोड्यूस कराया गया था. इसलिए यह एक बहुत अच्छी पहली डेट थी, सिर्फ खाने के मामले में नहीं, डेट भी बहुत बढ़िया थी.

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने आगे कहा,

जब पीएम मोदी इजरायल पहुंचे तो हमारे बच्चे भी काफी खुश थे. मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूं. हमारे पर्सनल रिलेशन पीएम मोदी के साथ जितना अच्छा है उतना ही हमारी सरकारों का भी है.

बता दें कि, भारत और इजरायल के बीच कुल 16 MOU और समझौते हुए हैं. जिसमें रक्षा, कृषि, टेक्नोलॉजी, व्यापार, सुरक्षा, साइबर सिक्योरिटी और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं.

अब इजरायल में भी चलेगा UPI

दोनों देशों के बीच व्यापार और टेक्नोलॉजी पर बड़े समझौते हुए. अपने जॉइंट स्टेटमेंट के दौरान दोनों नेताओं ने बताया कि वो दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं. जल्द ही भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भी होगा. दोनों देश क्वांटम टेक्नोलॉजी, AI जैसे क्षेत्र में एक-दूसरे के सहयोग की भी बातें कही. इस समझौते में एक चीज उभर कर सामने आई और वो है UPI. अब इजरायल में भी UPI का इस्तेमाल हो सकता है. जिसको लेकर दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है.

कृषि के लिए इजरायल देगा तकनीक

भारत में अभी भी 60 प्रतिशत से ज्यादा लोग कृषि पर निर्भर हैं. कृषि संबंधित उत्पादन बढ़ाने के लिए दोनों देश पहले से ही एक जॉइंट वेंचर पर काम कर रहे हैं, जो की काफी सफल रहा है. अब भारत में इजरायल के सहयोग से बन रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की संख्या को 100 तक बढ़ाई जाएगी. जिससे भारत के दूर-दराज के गांवों तक खेती की नई तकनीकें पहुंच सके. इसकी मदद से किसानों की आय और उत्पादन में बढ़ोतरी होगी.

Netanyahu Date India Connection

रक्षा और ऊर्जा में सहयोग का वादा

भारत और इजरायल लंबे समय से रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में एक-दूसरे के मददगार रहे हैं. अब इस संबंध को एक लेवल और ऊपर बढ़ाया जाएगा. जिसमें जॉइंट डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर जैसे सहयोग भी शामिल हैं. भारत और इजरायल ने सिविल न्यूक्लियर एनर्जी और स्पेस सेक्टर में भी सहयोग का वादा किया है.

युवाओं को रिसर्च से जोड़ा जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत इस समय दुनिया का सबसे युवा देश है. विभिन्न कॉमर्स और सर्विस सेक्टर्स में काम कर रहे भारत के युवा फोर्स को और बढ़ाया जाएगा. युवाओं को रिसर्च से जोड़ने के लिए दोनों देशों ने इंडिया-इजरायल अकादमिक फोरम बनाने पर सहमति जताई है.

ये भी पढ़ें- क्वांटम टेक से AI तक! पीएम मोदी और नेतन्याहू ने तय किया भविष्य का रोडमैप, जानें भारत को इजरायल से क्या-क्या मिला?

पीएम मोदी और नेतन्याहू ने वैश्विक मुद्दों पर एक साथ रहने और साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया. इसके लिए IMEC कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट को और आगे बढ़ाने पर बातचीत की.

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस

भारत और इजरायल हमेशा से आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का रुख रखते आए हैं. अब इजरायल से पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि दुनिया में आतंकवाद नहीं रहना चाहिये. पश्चिम एशिया में शांति भारत के लिए फायदेमंद है. इसलिए भारत हमेशा से संवाद और संघर्षों का शांतिपूर्वक समाधान का समर्थन करता आया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read