Bharat Express DD Free Dish

नेतन्याहू ने ‘डियर फ्रेंड’ को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने जताया आभार

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘डियर फ्रेंड’ बताते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने इसके जवाब में उनका आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि पारस्परिक संबंध यूं ही बरकरार रहें और समृद्ध हों.

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘डियर फ्रेंड’ बताते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने इसके जवाब में उनका आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि पारस्परिक संबंध यूं ही बरकरार रहें और समृद्ध हों.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें धन्यवाद करते हुए लिखा, “आपकी शुभेच्छा का आभार. प्रार्थना है कि भारत-इजरायल की मित्रता यूं ही बनी रहे. इन दोनों ही देशों के संबंध प्रगाढ़ हों जिससे शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त हो. साथ ही दोनों ओर की जनता भी सुरक्षित रहे.”

नेतन्याहू ने स्वतंत्रता दिवस की दी थी बधाई

दरअसल, इससे पहले नेतन्याहू ने एक्स पर दिए बधाई संदेश दिया था. उन्होंने लिखा, “मेरे प्यारे मित्र (डियर फ्रेंड) नरेंद्र मोदी और भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का भी शुभकामनाओं के लिए आभार जताया. पीएम मोदी ने एक्स पर दोनों देशों के संबंधों को मान देते हुए लिखा कि वो चाहते हैं कि मित्र देश यूक्रेन शांति, समृद्धि और प्रगति के पथ पर अग्रसर हो.

जेलेंस्की ने भी  दी थीं शुभकामनाएं

जेलेंस्की ने 15 अगस्त की रात एक पोस्ट लिखा था. इसमें दोनों देशों के संबंधों का भी जिक्र था. जेलेंस्की ने इस पोस्ट में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता को शुभकामनाएं दी थीं.

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इस हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छी और स्पष्ट बातचीत हुई, जिसमें मैंने उन्हें व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं. हमारे देश आजादी, गरिमा, शांति और विकास के लिए संघर्ष का साझा अनुभव रखते हैं. हमें उम्मीद है कि भारत जंग खत्म करने में सहयोग करेगा, ताकि हमारी आजादी और संप्रभुता सुरक्षित रह सके.

ये भी पढ़ें:चीनी विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त को भारत आएंगे, सीमा विवाद पर होगी विशेष प्रतिनिधियों के साथ वार्ता

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read