होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सांकेतिक फोटो
Bride Sweeping Bedroom: देश दुनिया में शादी को लेकर अलग-अलग धर्मों में अलग-अलग रस्में निभाई जाती है. कई ऐसे धर्म में शादी के रस्में थोड़ी अजीबों गरीब होती है. ऐसा ही एक मामला चीन से सामने आया है. जहां शादी के दो दिन बाद ही सास ने बहु को कहा सुबह जल्दी उठकर कमरे में झाड़ू लगाना है. जब दुल्हन सुबह उठकर कमरे में झाड़ू लगाने के लिए गई तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई. सुबह उठकर जब दुल्हन कमरे में झाड़ू लगाने के लिए गई तो फर्श में पैसे ही पैसे बिखरे पड़े थे.
दरअसल, यह पूरा मामला चीन के शेडोंग प्रांत का बताया जा रहा है. यहां जू सरनेम वाली एक दुल्हन जब शादी के दो दिन बाद अपने कमरे की सफाई करने के लिए गई तो उसे जमीन पर ढेर सारे पैसे मिले थे. जिसे देखकर वह दंग रह गई इन पैसों को उसकी सास ने ही फर्श पर बिखेरा था.
ये भी पढ़ें- Dubai: लॉटरी के एक टिकट ने बदल दी किस्मत, दुबई में टैक्सी चलाने वाला भारतीय बना करोड़पति, 33 करोड़ का जैकपॉट आया हाथ
उसकी सास ने बताया कि ये शादी की एक पारंपरिक रस्म होती है. मिली जानकारी के मुताबिक जू को उसकी सास ने ही जल्दी उठकर अपने बेडरूम में झाडू लगाने के लिए कहा था. जब जू सुबह उठी और कमरे की सफाई करना शुरू किया तो उसे कई सारे नोट फर्श पर बिखरे हुए मिले इन पैसों को देखकर जू दंग रह गई.
जू की सास ने उसे बताया कि नोट Sao Fu नामक एक पारंपरिक प्रथा के जरिए कमरे में बिखेरे गए थे. इस रस्म के मुताबिक दुल्हन को शादी के तीसरे दिन नए घर में झाडू लगाना होता है और पैसे बटोरने पड़ते है. बता दें कि ये रस्म करने से घर में बरकत होती है.
इस रस्म पर जू ने कहा कि झाड़ू लगाने से पहले मैंने अपने पति को उठाया और उनसे वीडियो बनाने के लिए कहा था. जिसके बाद इस वीडियो को चीनी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया. अब ये वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है. आप इस विडियो में सुन सकते है कि झाड़ू लगाते समय जू ने मजाक में कहा-मैंने पहले कभी फर्श को इतना साफ नहीं किया. वहीं अब इस वीडियो को 40 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के…
Latif Bhat Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर…
क्राफ्टन ने 18 नवंबर को भारत में BGMI 4.7 Update रोलआउट किया है. नए अपडेट…
Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…
Rockstar Games का बहुप्रतीक्षित गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) 19 नवंबर 2026 को…
Karan Chaudhary Death: अलीगढ़ के करन चौधरी की 24 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन…