Bharat Express DD Free Dish

टेक कंपनी ओरेकल ने फिर दिया झटका, 500 कर्मचारियों की छुट्टी; जानें किस देश पर गिरी गाज

दिग्गज आईटी कंपनी ओरेकल (Oracle) ने वैश्विक स्तर पर अपने बिजनेस को रीस्ट्रक्चर करते हुए करीब 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर रोमानिया के सेंटर पर पड़ा है.

Oracle Layoffs 2026 Tech Giant Fires 500 More Employees

Oracle Layoffs: आईटी सेक्टर में नौकरी करने वालों के लिए एक और परेशान करने वाली खबर आ रही है. दिग्गज टेक कंपनी ओरेकल (Oracle) ने छंटनी का एक नया दौर शुरू करते हुए करीब 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड टेक्नोलॉजी के इस दौर में कंपनी अपने ग्लोबल बिजनेस को नए सिरे से रीस्ट्रक्चर (पुनर्गठित) कर रही है, जिसकी गाज इन कर्मचारियों पर गिरी है.

एक साल में दूसरा बड़ा झटका

ओरेकल की इस ताजा छंटनी का सबसे बड़ा शिकार रोमानिया में बैठे कर्मचारी हुए हैं. यूरोप में रोमानिया ओरेकल का एक बहुत बड़ा हब माना जाता है, जहाँ लगभग 4,000 लोग काम करते हैं. यहाँ से एक साथ 500 लोगों को बाहर कर दिया गया है. चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले एक साल के भीतर रोमानिया में यह दूसरी बड़ी छंटनी है. इससे पहले कंपनी वहां से 400 कर्मचारियों को निकाल चुकी थी. रोमानिया से पहले ओरेकल अमेरिका और भारत में भी बड़े पैमाने पर लोगों की छंटनी कर चुकी है.

इंजीनियरिंग से लेकर मैनेजमेंट तक

कंपनी ने इस बार किसी एक डिपार्टमेंट को नहीं, बल्कि कई बड़ी टीम्स को निशाना बनाया है. ओरेकल क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर (OCI), डेटाबेस टेक्नोलॉजी, हेल्थ एंड एनालिटिक्स और कस्टमर सपोर्ट जैसी कोर टीम्स से जुड़े लोगों को नौकरी से निकाला गया है. इसके अलावा एडमिनिस्ट्रेशन और सामान्य कामकाज देखने वाले स्टाफ की भी छुट्टी की गई है.

कर्मचारियों को इसकी जानकारी एचआर (HR) के पर्सनल E-Mail के जरिए मिली. हालांकि, इस दौरान कंपनी के सिस्टम में थोड़ी तकनीकी गड़बड़ी भी दिखी क्योंकि नौकरी से निकाले जाने के बाद भी कुछ कर्मचारियों के इंटरनल अकाउंट्स काम कर रहे थे.

मदद के लिए आगे आई कंपनी

जिन लोगों की नौकरी गई है, उन्हें राहत देने के लिए ओरेकल ने एक विदाई पैकेज (severance package) का एलान किया है. इसके तहत कर्मचारियों को उनके अनुभव के आधार पर सैलरी, तीन महीने का अतिरिक्त मुआवजा और दो महीने की लीव की सुविधा दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: भारत-सेशेल्स संबंधों को नई गति देने पर सहमति, पीएम मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच व्यापक वार्ता

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read