Bharat Express DD Free Dish

दुनिया

US-Iran Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच दशकों पुराना तनाव फिर चरम पर है. अयातुल्ला अली खामेनेई ने ट्रंप सरकार को खुली चेतावनी दी है. जानिए अगर जंग हुई तो कौन पड़ेगा भारी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर 500% टैरिफ लगाने वाले बिल को पास करने की तैयारी कर ली है. यह भारत पर रूसी तेल आयात के लिए बड़ा खतरा है. बिल पेश किए जाने की खबर से ही भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आ गई है.

Donald Trump Exits 66 Organizations: क्या अमेरिका अब दुनिया से कटने की राह पर है? राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने संयुक्त राष्ट्र से लेकर भारत तक को चौंका दिया है. एक ही हस्ताक्षर से अमेरिका 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से बाहर हो गया है. आइये जानें इसका भारत के लिए क्या मायना है?

Balochistan Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के नसीराबाद जिले में अज्ञात हमलावरों ने रेलवे ट्रैक पर धमाका किया. विस्फोट से ट्रैक का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.

Nicolas Maduro India Connection: हाथ में कलावा, घड़ी की डायल पर भगवान गणेश और घर के अंदर सत्य साईं बाबा की तस्वीर, अमेरिका के द्वारा गिरफ्तार वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की यह भी एक पहचान है. निकोलस मादुरो ने अपने राष्ट्रपति भवन में सत्य साईं बाबा की तस्वीर तक टांग रखी है.

वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई को लेकर भारत ने अपनी प्रतिक्रिया स्पष्ट की है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत इस घटनाक्रम को लेकर चिंतित है और दोनों पक्षों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील करता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बातचीत की, जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने पर चर्चा किया.

Donald Trump Impeachment: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डर के साये में जी रहे हैं. ट्रंप को महाभियोग का डर सता रहा है. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतो नहीं तो डेमोक्रेट इम्पीच कर देंगे.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Dr. S. Jaishankar) ने लक्जमबर्ग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में देश वही करेंगे जिससे उन्हें फायदा होगा.

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की न्यूयॉर्क में गिरफ्तारी के बाद देश की सत्ता डेल्सी रोड्रिग्ज को सौंपी गई है. डेल्सी और मादुरो दोनों ही भारतीय आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के अनन्य भक्त हैं. डेल्सी कई बार भारत के प्रशांति निलयम का दौरा कर चुकी हैं.