Pak Air Force Horror 2026: कराची में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद बुरी तरह बौखलाए पाकिस्तान ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर एक कायराना और खूनी खेल खेला है. पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) ने आधी रात को अफगानिस्तान के तीन प्रमुख प्रांतों पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक की.
पाकिस्तान सरकार ने दावा किया कि उसने तहरीक-ए-तालिबान (TTP) और जमात-उल-अहरार के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है, लेकिन जमीनी हकीकत में पाकिस्तान ने आतंकियों के नाम पर 35 से ज्यादा मासूम नागरिकों की हत्या कर दी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
रिहायशी घरों और मस्जिद को बनाया निशाना(Airstrike in Afghanistan by Pakistan)
स्थानीय मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के गियान, पक्तिया के चमकानी और कुनार प्रांत के मरवारा इलाके में आम नागरिकों के रिहायशी घरों और एक मस्जिद को जानबूझकर निशाना बनाया.
मरने वालों में 4 से 9 साल के मासूम बच्चे और कई लाचार बुजुर्ग शामिल हैं. कायरता की हद तो तब हो गई जब पहले हमले के बाद मलबे में दबी महिलाओं और बच्चों को बचाने के लिए जब स्थानीय नागरिक और पड़ोसी दौड़े, तो रात ठीक 12:55 बजे पाकिस्तानी एयरफोर्स ने उस निहत्थी भीड़ पर दोबारा मिसाइलें दाग दीं, जिससे मौतों का आंकड़ा अचानक बढ़ गया.
🇵🇰🇦🇫 Pakistan just launched airstrikes across 3 Afghan provinces (Paktia, Paktika, and Kunar) with Kabul reporting civilian deaths from the strikes.
This comes a day after Jamaat-ul-Ahrar, a TTP splinter group, attacked a Pakistani military facility in Karachi killing four… pic.twitter.com/YupGQowdVy
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) June 28, 2026
दुबई से लौटे चश्मदीद का बड़ा खुलासा
चमकानी में रहने वाले एक घायल प्रत्यक्षदर्शी, जो दो महीने पहले ही दुबई से मजदूरी कर लौटा था, उसने पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश करते हुए बताया, “जब यहां बमबारी हुई, तब दूर-दूर तक कोई सैन्यकर्मी या आतंकी मौजूद नहीं था.
पाकिस्तान दुनिया से झूठ बोल रहा है, प्रभावित होने वाले सभी लोग सिर्फ और सिर्फ आम नागरिक थे. हालांकि, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार अंतरराष्ट्रीय मंच पर गुमराह करने के लिए दावा कर रहे हैं कि उनकी एयरस्ट्राइक में 25 खतरनाक आतंकी मारे गए हैं, जो पूरी तरह सफेद झूठ है.
ये भी पढ़ें-5 जून की रात, काला बैग: चंपत राय को पहले लग गई थी भनक! राम मंदिर चढ़ावा चोरी में CCTV ने खोले राज=
9 महीने में ले चुका है 565 मासूम अफगानियों की जान
दुनिया में आतंकवाद का सबसे बड़ा पनाहगाह और फैक्ट्री माना जाने वाला पाकिस्तान हमेशा अपने देश में होने वाले हमलों का ठीकरा अफगानिस्तान पर मढ़ता रहा है. यह कोई पहली वारदात (Airstrike in Afghanistan by Pakistan) नहीं है, पिछले साल सितंबर से पाकिस्तानी वायुसेना ‘आतंक विरोधी अभियान’ के नाम पर लगातार अफगानिस्तान के रिहायशी इलाकों, स्कूलों और अस्पतालों को निशाना बना रही है. पिछले 9 महीनों के खूनी इतिहास को देखें तो पाकिस्तानी सेना अब तक 565 बेगुनाह अफगान नागरिकों को मौत के घाट उतार चुकी है, जो वैश्विक मानवाधिकारों की सरेआम धज्जियां उड़ाने जैसा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




