Bharat Express DD Free Dish

पाकिस्तान निकला धोखेबाज! अमेरिका को दिया अपना एयरस्पेस, ईरान ने कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

US Iran Conflict: ईरान ने पाकिस्तान को धोखेबाज बताते हुए उसे भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी है. ईरान का आरोप है कि पाकिस्तान ने अमेरिका को अपना एयरस्पेस दिया है. जिसकी मदद से उसने ईरान में भयानक हमले किए.

US Iran Conflict

US Iran Conflict: ईरान पर इजरायली-अमेरिकी हमले का आज तीसरा दिन है. दोनों पक्षों के बीच युद्ध अब भयानक और संहारक हो चला है. इसी बीच ईरान ने पाकिस्तान (Pakistan) पर बड़ा आरोप लगाया है. ईरान ने पाकिस्तान को धोखेबाज बताते हुए उसे भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी.

दरअसल ईरान ने आरोप लगाया है कि उसपर हमला करने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका को अपना एयरस्पेस का इस्तेमाल करने दिया. यह दावा ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड के बड़े कमांडर ने दी.

Pakistan निकला धोखेबाज

जिसके मुताबिक पाकिस्तान ने अमेरिका को अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने की छूट दी. अगर उसने ऐसा किया है तो वो भी सेफ नहीं रहेगा. उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

यह पहली बार नहीं है कि ईरान ने पाकिस्तान पर धोखेबाजी और भीतरघात का आरोप लगाया है. इससे पहले जनवरी 2024 में पाकिस्तान पर सुन्नी-बलूच चरमपंथी संगठन जयश अल-अदल के लड़ाकों को पनाह देने का आरोप लगाते हुए बलूचिस्तान में मौजूद जयश अल-अदल (Jaish ul-Adl) के ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया था. जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भी ईरान में मौजूद बलूच लिबरेशन आर्मी के ठिकानों पर बमबारी की थी.

ईरान में मौजूदा हालात

अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले तीन दिनों के अंदर इजरायल-अमेरिकी सेना ने ईरान के अंदर 1000 से ज्यादा ठिकानों पर बमबारी की है. जिसमें 550 लोगों की मौत हुई है. वहीं 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल में मिसाइलों से हमला किया है. जिसमें अबतक एक दर्जन से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. वहीं रिवोल्यूशनरी गार्ड ने मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर भी निशाना साधा. जिसमें अबतक 4 अमेरिकी सैनिकों की मौत की खबरें सामने आई हैं.

ये भी पढ़ें- खाते में पैसे, फिर भी अंधेरे में 400 परिवार! नोएडा के अरुण विहार में बिजली विभाग की मनमानी से जनता परेशान

सोमवार को ईरान ने मध्य पूर्व के 4 देशों पर हमला किया. जिसमें कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब और UAE शामिल हैं. कुवैत में अमेरिका के 3 फाइटर जेट्स गिर गए. जिस संबंध में अमेरिका ने बयान जारी करते हुए बताया कि ये जेट्स कुवैत की एयरडिफेंस सिस्टम ने फ्रैंडली फायर में गिराये हैं. उन्होंने अमेरिकी जेट्स को दुश्मन का विमान समझ लिया था. हालांकि इसमें सभी पायलट सुरक्षित हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read